सूत्रों की माने तो इस वर्ष 10 मई से लेकर 6- नवम्बर के बीच लगभग 50 खोए मोबाइल धारको ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सर्विलांस टीम के मदद से मोबाइल बरामद करने का जिक्र कर रहे,लेकिन सर्विलांस टीम वर्तमान में इस वर्ष 2019 में खोए मोबाइल धारकों को गत मांह 20 मार्च को मोबाइल बरामद कर अपनी पीठ थपथपा चुकी सर्विलांस टीम 10 मई से लेकर 6 नवंबर के बीच जिन शिकायतकर्ता द्वारा मोबाईल बरामद करने का जिक्र कर चुके हैं.उनका एक भी अब तक मोबाईल बरामद नही मिल सका है।
ऐसे में सर्विलांस टीम का दावा है कि जिन मोबाइल धारकों को मोबाइल बरामद नहीं हो सकी है,उसके लिए प्रयास जारी है.टीम से जुड़े लोगों की माने तो खोए हुए मोबाइल जब तक कोई उसका यूज़ नहीं करेगा तब तक सर्विलांस सर्चिंग में ट्रेस्ट न होने के कारण उसका लोकेशन नहीं पकड़ा जा सकता है.इसीलिए अन्य और मोबाइलो को बरामदगी करने के लिए प्रयास जारी है ।


