[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लोन की किस्त नहीं भरने पर ट्रक मालिक को लगाई आग
राष्ट्रीय

लोन की किस्त नहीं भरने पर ट्रक मालिक को लगाई आग

admin
Last updated: April 17, 2026 1:44 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

जौनपुर । उत्तर प्रदेश में एक ट्रक मालिक को किस्त न जमा करने पर आग के हवाले किए जाने की घटना सामने आई है। जौनपुर जिले के एक फाइनांसर ने ट्रक मालिक द्वारा भुगतान नहीं किए जाने पर घटना को अंजाम दिया। दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित सत्य प्रकाश राय (51) को बुधवार को घनश्यामपुर इलाके में आग के हवाले कर दिया गया। हालांकि वहां मौजूद चश्मदीदों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, बाकी आरोपी भाग खड़े हुए।

थाना प्रभारी (एसओ) बदलापुर श्रीजेश यादव ने कहा कि दो लोग पुलिस हिरासत में हैं, वहीं राय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रक पर पिता के साथ मौजूद राय के बेटे श्यामानंद ने संवाददाताओं को बताया कि वे मध्यप्रदेश के रीवा से कंक्रीट लोड करके आजमगढ़ लौट रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनका ट्रक बदलापुर से गुजर रहा था, तो कुछ कार सवार लोगों ने उन्हें रोका और खुद को फाइनेंसर का एजेंट बताने के बाद उन्होंने ट्रक खरीदने के लिए राय द्वारा बीते पांच महीने पहले लिए गए ऋण की मासिक किस्त का भुगतान न करने का कारण जानना चाहा।

श्यामानंद ने आगे बताया कि जब उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान किस्तों को चुकाने में सरकार द्वारा दी गई छूट के प्रावधान का उल्लेख किया, तो एजेंटों ने पहले उन्हें जाने की अनुमति दी।

हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि घनश्यामपुर क्षेत्र से गुजरने पर एजेंटों ने उनके ट्रक को फिर से रोक दिया।

श्यामानंद ने कहा कि वह केबिन में बैठा था और उसके पिता एजेंटों से बात करने के लिए नीचे उतरे, तभी उन्होंने अचानक अपने पिता की चीखने की आवाज सुनी।

श्यामानंद ने कहा, “मैंने देखा कि मेरे पिता आग की लपटों से घिरे हुए थे और मैं उनको बचाने के लिए ट्रक के केबिन से एक कंबल लेकर भागा, जबकि स्थानीय लोग उन एजेंटों का पीछा करने लगे। उनमें से दो को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया, जबकि अन्य दो अपनी कार में भागने में सफल रहे।”

राय को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बदलापुर थाना प्रभारी (एसओ) श्रीजेश यादव ने कहा कि दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले में आगे की जांच उनके पूछताछ के आधार पर की जा रही है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article 30 किलोग्राम चरस के साथ 3 गिरफ्तार
Next Article संजीवनी बनी हुनरमंदों के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?