रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। प्रशासन के सख्त रवैया के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है जनपद में मंगलवार को रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 जाँच में 75 कोरोना मरीज पाये गये।जानकारी के अनुसार मुसाफिरखाना नगर पंचायत के वार्ड नं.03 में शारदा प्रसाद कौसल(35) कोतवाली मुसाफिरखाना रावत सिंह 21 वर्ष वार्ड नं.09 में दीपेंद्र(14) ललित (30) सुशील (25) वार्ड नं.10 में प्रियांशी(11) चारु(16),के. पी. श्री (74) वही ए एच इंटर कालेज के जय प्रकाश व ग्राम रुदौली में रीतू(27) तथा गौरीगंज में 27 जगदीश पुर में 09 शुक्ल बाजार में 02 जामो में 02 शाहगढ में 02 भेटुआ में 04 भादर ब्लाक में 03 अमेठी में 04 तिलोई में 03 बहादुरपुर में 03 व 01 अन्य व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पोसेटिव आयी है। क्षेत्र में दिनों दिन कोरोना तेजी से पैर पसारता जा रहा है वही लोग इसे गंभीरता से न लेते हुए सोशल डिस्टेंसीन का पालन व मास्क न लगा कर खिल्ली उड़ा रहे हैं।वही कुछ लोग पुलिस के डर से मास्क लगाते हैं लेकिन पुलिस के जाते ही मास्क उतार देते हैं आये दिन दर्जनों लोग का पुलिस मास्क न लगाने पर चालान करते हैं ।तब भी लोग कोरोना से बेख़ौफ़ होकर बिना मास्क लगाये घूम रहे है।


