आजादी के बाद से उपेक्षित विंध्य क्षेत्र में रोजगार सृजन की असीम संभावनाएं…

[object Promise]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश केमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मिर्जापुर मंडल में पर्यटन आधारित विकास और रोजगार सृजन की असीम संभावनाएं हैं। आजादी के बाद से यह क्षेत्र उपेक्षित रहा, लेकिन अब इस पुण्य क्षेत्र की महत्ता के अनुरूप यहां विकास का सूर्योदय हो रहा है। दो साल में विंध्य क्षेत्र के हर घर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री बुधवार को अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मिर्जापुर मंडल के विकास कार्यो की विस्तृत समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अष्टभुजा और कालीखोह में पीपीपी मडल पर रोप-वे निर्माण कार्य पूर्ण होने पर प्रसन्नता जताई। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सड़क, बिजली और पेयजल की सुव्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी धाम को केंद्र में रखकर पर्यटन विकास की विभिन्न योजनाएं चल रही हैं, इन्हें जरूरत के हिसाब से विस्तार दिया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि दो साल में विंध्य क्षेत्र के हर घर में पेयजल पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि सोनभद्र में हवाईपट्टी को विस्तार देकर हवाईअड्डे का रूप दिया जाएगा। यह हवाईअड्डा सोनभद्र के विकास को नवीन आयाम प्रदान करेगा। जनपद भदोही के प्रसिद्ध कालीन उद्योग की ब्रांडिंग की चर्चा करते हुए की जा रही कार्यवाहियों के बारे में जानकारी ली। जिस पर अपर मुख्य सचिव, एमएसएमई ने बताया कि भदोही में अगले वर्ष एक अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस प्रस्तावित है। इंटरनेशनल ब्रांडिंग के लिहाज से यह अहम होगा। भदोही जनपद में प्रस्तावित वेटनरी कॉलेज की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त करते हुए पशुपालन विभाग को आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन में बेहतर तालमेल की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि विकास कार्यो के शिलान्यास या लोकार्पण जनप्रतिनिधियों से ही कराया जाना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री मंडलायुक्त एवं जनपद भदोही, सोनभद्र व मिर्जापुर के जिलाधिकारियों से विकास कार्यो के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि मंडल में 50 करोड़ से अधिक की 08 परियोजनाएं संचालित हैं।

सांसद अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर में एक बाईपास रोड और गंगा नदी पर शास्त्री पुल के समकक्ष एक नवीन पुल निर्माण कराए जाने की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को जल्द कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img