प्रदेशसोशल डिस्टेंसिंग के बीच रोमांटिक सीन पर उठे सवाल,तो जानिए क्या कहा...

सोशल डिस्टेंसिंग के बीच रोमांटिक सीन पर उठे सवाल,तो जानिए क्या कहा Surbhi Chandna ने…

[object Promise]

छोटे पर्दे पर सुरभि चंदना ने अपना अलग मुकाम बनाया है। ‘कुबूल है’ से लेकर ‘नागिन 5’ तक उनकी अदाकारी को खूब पसंद किया गया है। लॉकडाउन के नियमों में छूट मिलने पर Naagin 5 की शूटिंग अभी शुरू हुई। एकता कपूर के इस शो के कुछ नए वीडियो सामने आए, जिनमें सुरभि रोमांटिक सीन करती नजर आ रही हैं। इसके बाद सवाल भी उठे कि देश कोरोना जैसी महामारी का सामना कर रहा है, हर किसी को सोशल डिस्टेंगिंस की सलाह दी जा रही है और Surbhi Chandna रोमांटिक सीन कर रही हैं। अब एक्ट्रेस ने आलोचकों को जवाब दिया है। Surbhi Chandna का कहना है कि Naagin 5 में उनका जिस तरह का रोल है, रोमांटिक सीन उसकी जरूरत है।

बात दें, Naagin 5 में सुरभि के साथ ही मोहित सहगल और शरद मल्होत्रा लीड रोल में हैं। Naagin 5 पिछले नागिन सीजन की तुलना में काफी अलग है। इस बार बदला लेने की कहानी है, जिसमें प्यरा का तड़का लगा है। पूरी कहानी बानी (सुरभि), जय (मोहित) और वीर (शरद) के बीच बुनी जा रही है।

हाल ही में एक इंटरव्यूर में सुरभि से नागिन 5 के बारे पूछा गया कि क्या रोमांटिक दृश्यों को करते समय उन्हें कोई आशंका है? महामारी के बीच शूटिंग कैसे की गई? इस पर अभिनेत्री ने कहा, टीवी ने रोमांटिक दृश्यों की शूटिंग बंद नहीं की है। वास्तव में हर दृश्य को आवश्यक सावधानी बरतने के बाद शूट किया जाता है।

Naagin 5 की स्टार ने कहा, हम हर शॉट के बाद हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करते हैं, यहां तक ​​कि कुर्सियों को बार-बार साफ किया जाता है और हमारे तापमान की जांच की जाती है। हम अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए काड़े भी पी रहे हैं। मैं महामारी के कारण रोमांटिक दृश्य करने से नहीं कतरा सकती, क्योंकि मेरा काम इसकी मांग करता है।

इस बीच, हाल ही में प्रशंसकों को सुरभि चंदना और मोहित सहगल के तांडव दृश्य भी देखने को मिले। यह शो में अभिनेत्री के लिए पहला तांडव दृश्य था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories