प्रदेशउद्धव ठाकरे पर कंगना का हमला, कहा- आज मेरा घर टूटा है,...

उद्धव ठाकरे पर कंगना का हमला, कहा- आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा….

[object Promise]

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने बुधवार को एक वीडियो में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा। इससे पहले बीएमसी ने उनके बांद्रा के कार्यालय को तोड़ने की कार्रवाई की थी। कंगना ने मुंबई आने के तुरंत बाद एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि वह अब समझ सकती हैं कि संपत्ति को तोड़े जाने के बाद कश्मीरी पंडित कैसा महसूस करते होंगे। कंगना ने क्लिप में कहा, “उद्धव ठाकरे, क्या आप सोचते हैं कि फिल्म माफिया के साथ मिलकर मेरे घर को तोड़ देंगे और अपना बदला पूरा कर लेंगे? आज मेरा घर टूटा है, कल आपके घमंड को तोड़ा जाएगा। यह समय का चक्र है। याद रखिए, यह हमेशा समान नहीं रहता है।”

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि आपने मेरा फेवर किया है, मैं हमेशा से जानती थी कि कश्मीरी पंडित किस पीड़ा से गुजरे हैं और आज महसूस भी कर लिया। उसके बाद उन्होंने कश्मीर और अयोध्या पर फिल्म बनाने का वादा किया। उन्होंने कहा, आज मैं देश से वादा करती हूं कि मैं केवल अयोध्या पर फिल्म नहीं बनाऊंगी, बल्कि कश्मीर पर भी फिल्म बनाऊंगी और देश के लोगों को जगाऊंगी। उद्धव ठाकरे यह अच्छा है कि यह नफरत और आतंकवाद मेरे साथ हुआ है, क्योंकि इसका कुछ मतलब है। जय हिंद, जय महाराष्ट्र।

बुधवार को बीएमसी ने कथित रूप से उनकी बांद्रा स्थित संपत्ति को गैरकानूनी रूप से मोडिफिकेशन और एक्सटेंशन के लिए तोड़ना शुरू कर दिया था। अभिनेत्री ने इमारत तोड़े जाने की तस्वीर भी साझा की थी। बाद में बांबे हाईकोर्ट ने हालांकि इमारत को ढहाने से रोकने का आदेश पारित कर दिया। कंगना लगातार मुंबई की आलोचना करती रही हैं। इससे पहले उन्होंने मुंबई की तुलना पीओके और प्रशासन की तुलना तालिबान से कर दी थी। बुधवार को, अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान से कर दी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories