राष्ट्रीयसुप्रीम कोर्ट में खारिज की नीट परीक्षा को स्थगित करने सम्बन्धी याचिका,...

सुप्रीम कोर्ट में खारिज की नीट परीक्षा को स्थगित करने सम्बन्धी याचिका, विफल हुआ एक और प्रयास

[object Promise]

नई दिल्ली। देश भर में 13 सितंबर को आयोजित होने वाली वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2020 के कोविड-19 महामारी के बीच आयोजन को स्थगित करने के लिए दायर नई याचिका को आज, 9 सितंबर 2020 को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान खारिज कर दिया गया है। इस प्रकार नीट परीक्षा का आयोजन पूर्व निर्धारित समय पर ही होगा।

आज होनी थी सुनवाई

देशभर में इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का संचालन हो चुका है। वहीं अब 13 सितंबर को नीट यूजी की प्रवेश परीक्षा होनी है। परीक्षा में महज तीन दिन रह गए हैं। लेकिन अब भी इस परीक्षा को स्थगित करने के लिए प्रयास जारी है। अब इस मामले में एक सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अलख आलोक श्रीवास्तव ने ताजा दलील पेश की गयी। यह याचिका न केवल परीक्षा को स्थगित करने के लिए बल्कि परीक्षा के लिए और ज्यादा सेंटर उपलब्ध कराने के लिए भी की गयी थी। सुप्रीम कोर्ट में आज यानी कि 9 सितंबर को सुनवाई हुई। इस संबंध में वरिष्ठ वकील ने ट्विट करके जानकारी दी थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘ #NEET फ्रेंडस,आज शाम मैंने सीनियर वकील के साथ विस्तृत चर्चा की, जो कल हमारे नीट मामले में हमारे लिए पेश होंगे।हम नीट यूजी प्रवेश परीक्षा स्थगित करने, परीक्षा केंद्र बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। हम दोनों निशुल्क काम कर रहे हैं। हम अपनी तरफ से पूरा प्रयास करेंगे। आप पढ़ाई करते रहिए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक NTA द्वारा JEE मेन 2020 परीक्षा के सफल आयोजन के बाद कई छात्रों और विशेषज्ञों ने JEE की NEET परीक्षा के साथ तुलना करने पर सवाल उठाए है। छात्रों और एक्सपर्ट का मानना है कि जेईई मेन परीक्षा के लिए 7 दिनों में 9 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। वहीं 13 सितंबर को NEET 2020 परीक्षा के लिए 15.67 लाख छात्रों को उपस्थित होना आवश्यक है। ऐसे में कई परीक्षा केंद्र हैं, जिनमें 600 से अधिक छात्र होंगे। ऐसे में स्टूडेंट्स के बीच सोशल डिस्टेसिंग कैसे फॉलो हो पाएगी। गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी की वजह से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2020 दो बार स्थगित हो चुकी है। अब फाइनली 13 सितंबर को परीक्षा होने जा रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories