राष्ट्रीयअपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं बेसिक शिक्षा विभाग, उ0प्र0 शासन/नोडल अधिकारी द्वारा...

अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं बेसिक शिक्षा विभाग, उ0प्र0 शासन/नोडल अधिकारी द्वारा कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम/बचाव के सम्बन्ध में की गयी गहन समीक्षा

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

कोविड-19 के दौरान किसी प्रकार की शिथिलता/लापरवाही क्षम्य नहीं होगी- रेणुका कुमार।

समीक्षा बैठक में जिला सर्विलान्स अधिकारी अनुपस्थित पाये जाने पर निलंबन की संस्तुति के निर्देश-अपर मुख्य सचिव।

सुलतानपुर 09 सितम्बर/ अपर मुख्य सचिव, राजस्व विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग, उ0प्र0 शासन/नोडल अधिकारी (कोविड-19) श्रीमती रेणुका कुमार ने आज जनपद में भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट स्थित एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोविड-19 संक्रमण के बचाव/रोकथाम सम्बन्धी समीक्षा बैठक की। उन्हांने कोविड-19 के एक-एक बिन्दुओं पर गहन समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में जिला सर्विलान्स अधिकारी डॉ0 राधा बल्लभ जो एक सप्ताह से अवकाश पर चल रहे हैं और बैठक के दौरान अनुपस्थित पाये जाने के दौरान उनके निलंबन हेतु संस्तुति किये जाने का निर्देश दिया। अपर मुख्य सचिव/नोडल अधिकारी को कोविड-19 की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा एक-एक बिन्दुओं पर जानकारी दी गयी। उन्हांने होम आईसोलेशन, एल-1, एल-2, एल-3 हास्पिटल, कान्टैक्ट ट्रैसिंग, सर्विलान्स टीम, रैपिड रिस्पान्स टीम आदि के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड-19 के दौरान किसी प्रकार की शिथिलता/लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कोविड-19 से सम्बन्धित अभिलेखों को मंगवाकर निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि अभिलेखों में प्रत्येक बिन्दुओं को दर्ज किया जाये तथा निगेटिव व पाजिटिव व्यक्तियों के नाम, पता, मोबाइल नम्बर आदि जो अंकन किया जाये उसका समय-समय पर सम्बन्धित अधिकारी सत्यापन भी करते रहे। नोडल अधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक में जिला सर्विलान्स अधिकारी डॉ0 राधा बल्लभ के अनुपस्थित रहने एवं एक सप्ताह से अवकाश पर चले जाने व इस कार्य में रूचि न लिये जाने पर उनके निलंबन के लिये संस्तुति किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी में सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा से अपने कार्यो को ससमय सम्पादित करना चाहिये। उन्होंने कहा कि पिछली बार उनके भ्रमण में समीक्षा के पश्चात इस बार काफी सुधार प्रकाश में आ रहा है। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद में कोविड-19 के पाजिटिव मरीजों का समुचित उपचार एवं देख-भाल पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी विशेष ध्यान दें। इसी प्रकार होम आईसोलेशन के व्यक्तियों के साथ-साथ एल-1, एल-2, एल-3 चिकित्सालय में समुचित व्यवस्था मुहैया की जाये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कोविड-19 से सम्बन्धित वृत्त विशलेषण किया गया।इस अवसर पर प्रोफेसर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग हेल्थ एवं फैमिली प्लानिंग डॉ0 मनीष सिंह, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories