[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लगातार तीसरे दिन रिया चक्रवर्ती से NCB दफ्तर में पूछताछ जारी
प्रदेश

लगातार तीसरे दिन रिया चक्रवर्ती से NCB दफ्तर में पूछताछ जारी

admin
Last updated: April 18, 2026 9:32 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

मुंबई। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से मंगलवार को लगातार तीसरे दिन नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पूछताछ कर रहा है। रिया से आज शोविक और मिरांडा के सामने बैठाकर पूछताछ हो सकती है। आज रिया को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। अब तक एनसीबी उससे दो दिनों में करीब 14 घंटे पूछताछ कर चुका है। एनसीबी रिया से पूछताछ के जरिये बॉलीवुड हस्तियों द्वारा ड्रग्स के उपयोग की तह में जाना चाह रहा है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध हालात में मौत के मामले की जांच का एक हिस्सा अब बॉलीवुड में नशीली दवाओं के उपयोग और खरीद-फरोख्त तक जा पहुंचा है। चूंकि इसके सुराग रिया चक्रवर्ती के मोबाइल से 2019-20 में किए गए कुछ चैट से मिले हैं इसलिए रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक इस मामले में नामजद किए गए हैं। एनसीबी शौविक सहित नौ लोगों को अब तक गिरफ्तार कर चुका है।

रिया की एफआईआर पर सुशांत की बहन ने कहा- टूटने वाली नहीं

सोमवार को रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रिया ने प्रियंका सिंह पर फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने का आरोप लगाया है। रिया की इस एफआईआर पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रिएक्ट किया है। श्वेता ने ट्वीट कर लिखा- कोई भी चीज हमें तोड़ने वाली नहीं है, एक झूठी एफआईआर तो बिल्कुल भी नहीं।

सुशांत की बहन के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

दूसरी ओर, रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को बांद्रा पुलिस थाने में सुशांत सिंह की दिल्ली में रहने वाली बहन प्रियंका सिंह और दिल्ली के ही एक डॉक्टर तरण कुमार सहित कुछ जाने-अनजाने लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि आठ जून, 2020 की सुबह सुशांत अपने मोबाइल फोन पर लगातार व्यस्त थे। रिया के पूछने पर सुशांत ने बताया कि उसकी बहन प्रियंका ने उन्हें कुछ दवाइयां सुझाई हैं। रिया के अनुसार उसने सुशांत को यह कहते हुए वे दवाइयां लेने से मना किया कि उसका पहले से कुछ वरिष्ठ डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। उसे उन्हीं की सुझाई दवाइयों पर भरोसा करना चाहिए।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने दी चेतावनी ईंधन के दाम घटाने का निर्देश देने की मांग पर
Next Article मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी हुई चंदा कोचर के पति दीपक की

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?