राष्ट्रीयउपसभापति पद के लिए राज्यसभा में 14 सितंबर को होंगे चुनाव…

उपसभापति पद के लिए राज्यसभा में 14 सितंबर को होंगे चुनाव…

उपसभापति पद के लिए राज्यसभा में 14 सितंबर को होंगे चुनाव…

नई दिल्ली। राज्यसभा में उपसभापति पद के लिए चुनाव 14 सितंबर को कराए जाएंगे। इसी दिन से संसद का मानसून सत्र शुरू होगा। ऊपरी सदन में जदयू के राज्यसभा सदस्य हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया है। हरिवंश फिर से राज्यसभा के सदस्य चुने गए हैं।

राज्यसभा महासचिव ने कहा- 14 सितंबर को होगा राज्यसभा उपसभापति पद के लिए चुनाव

राज्यसभा महासचिव ने जारी अधिसूचना में कहा है, ‘सभापति ने काउंसिल ऑफ स्टेट्स की प्रक्रिया एवं कामकाज निष्पादन नियमावली की धारा सात के तहत उपसभापति के चुनाव के लिए 14 सितंबर की तिथि निर्धारित की है।’

11 सितंबर तक नामांकन स्वीकार होंगे

14 सितंबर को दिन के तीन बजे चुनाव कराया जाएगा। 11 सितंबर को दोपहर तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। भाजपा या राजग की ओर से संभावित प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।

नौ सितंबर को होगी प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक

कांग्रेस और संप्रग ने भी अधिकृत रूप से प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। हालांकि बुधवार को कांग्रेस की रणनीतिक बैठक में इस मुद्दे पर विचार किया जा सकता है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories