[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कुशीनगर शिक्षक की हत्या करने वाले हमलावर को भीड ने पुलिस से छीन कर पीट-पीट कर मार डाला
राष्ट्रीय

कुशीनगर शिक्षक की हत्या करने वाले हमलावर को भीड ने पुलिस से छीन कर पीट-पीट कर मार डाला

admin
Last updated: April 17, 2026 1:46 pm
admin
Share
SHARE

कुशीनगर शिक्षक की हत्या करने वाले हमलावर को भीड ने पुलिस से छीन कर पीट-पीट कर मार डाला
उपेंद्र कुशवाहा

कुशीनगर। जनपद के सीमावर्ती थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह अज्ञात हमलावर द्वारा एक शिक्षक को उनके घर पर ही गोली मारकर हत्या कर दी। बाद मे आक्रोशित भीड ने पुलिस की मौजूदगी मे हत्यारे को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। घटना जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर बंगरा निवासी कृष्णदेव उर्फ मोहर सिंह के लडके सुधीर उर्फ गुड्डू सिंह गाँव से कुछ दूरी पर स्थित बिहार के पकडी गाँव में शिक्षक थे । सोमवार की सुबह जब हमलावर उनके घर पर आया तो शिक्षक सुधीर सिंह नहा रहे थे, इस दौरान हमलावर ने कहा कि मैं सुधीर के बड़े भाई का मित्र हू तो घर वाले उसको बैठाए एवं माँ चाय लाने चली गयी तब तक सुधीर सिंह नहा कर बाहर आ गए, उनके आते ही हमलावर ने तबातोड शिक्षक के सीने में चार गोलियां मार दी। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। गोली चलने की आवाज सुनकर घर वाले दौडकर बाहर आये और खून से लतपथ सुधीर को देख चिल्लाने लगे, चीख-पुकार सुन गाँव के लोग इकट्ठा भी हो गये । गाँव की भीड़ देख हमलावर छत पर चढ गया और मोबाइल से बात करते हुए पिस्टल लहराने लगा । गाँव वाले पुलिस को फोन कर घटना सूचना दी।
सूचना के डेढ घंटे बाद पहुची पुलिस
हमलावर द्वारा की शिक्षक हत्या किये जाने की सूचना तत्काल ग्रामीणों ने तरयासुजान पुलिस को दिया। किन्तु पुलिस डेढ घंटे बाद घटना स्थल पर पहुची। इस दौरान हत्यारा मृतक शिक्षक के छत पर चढ फायरिंग कर मोबाइल से बात करने मे मशगूल हो गया। पुलिस के आने में हो रहे विलंब को लेकर ग्रामीण आक्रोशित थे। डेढ घंटे विलंब से पहुची पुलिस को देख हत्यारा छत से नीचे उतरने लगा। इसी दरम्यान आक्रोशित भीड़ ने हमलावर को धर दबोचा। भीड के सामने पुलिस की एक न चली और देखते ही देखते पुलिस के सामने ही भीड़ ने हमलावर को पीट पीट कर मार डाला ।
हत्यारा सिरेंडर करना चाहता
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हमलावर पुलिस के सामने सरेंडर करने वाला था। इससे पहले ही हत्यारे को भीड़ ने दबोच लिया। और लाठी-डंडा से पीटकर उसकी इहलीला समाप्त कर दी। इस दौरान पुलिस लाचार होकर तमाशबीन बनी रही।
आक्रोशित ग्रामीण टूट पडे हत्यारे पर
शिक्षक की हत्या की सूचना मिलने पर लोग लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बदमाश की घेराबंदी करते हुए पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस करीब डेढ़ घंटे के बाद पहुंची। पुलिस को देखते हुए हमलावर ने अपने दोनों हाथ ऊपर करते हुए सरेंडर करने की कोशिश की। छत से नीचे उतरते ही आक्रोशित भीड़ हत्यारे पर टूट पड़ी। ग्रामीणों ने पुलिसवालों की मौजूदगी में बदमाश को लाठी-डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
तमाशबीन बनी रही पुलिस
मॉब लिंचिंग के वक्त सीओ तमकुहीराज पुलिसबल के साथ हमलावर बदमाश को बचाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, ग्रामीणों के आक्रोश के आगे किसी की नही चली और पुलिस बेबस नजर आई।
मौके पर पहुचे एसपी
घटना की सूचना पर पहुचे कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि हमलावर की पहिचान गोरखपुर जिले के नंदा नगर निवासी आर्यमन यादव के रूप में हुयी है|दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है, बहुत जल्द घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा|
मोबाइल से खुलेगा हत्या का राज
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हत्यारा आर्यमन शिक्षक सुधीर को तबातोड चार गोली मारने के बाद सीधे मृतक के घर के छत पर चढ गया। दहशत फैलाने के उद्देश्य से छत पर चढने के बाद हमलावर ने हवा मे एक फायरिंग किया। उसके बाद अपने मोबाइल से बात करने मे मशगूल हो गया। बताया जाता है कि हमलावर तकरीबन तीस मिनट से अधिक मोबाइल पर बात किया। अब सवाल यह उठता है कि हत्या करने के बाद हत्यारे ने किससे बात किया?ऐसे मे कहना लाजमी है कि अगर हत्यारे के मोबाइल का काल डिटेल पुलिस खगालती है तो सुधीर की हत्या का वजह सामने आ सकती है।
यूपी में नही है कानून का राज-लल्लू
रामपुर बंगरा में दिनदहाड़े हुयी इस घटना के सूचना पर पहुचे स्थानीय विधायक एवं यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि ये दिल दहला देने वाली घटना है साथ ही पूरे प्रदेश में रोज ही ऐसी घटनाएं हो रही है जिससे यह माना जा सकता है कि सूबे में कानून का राज खत्म हो गया है|

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जनपद में कोविड-19 के संक्रमण/रोकथाम हेतु डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई आयोजित
Next Article जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान सुनी जन समस्याएं, 35 शिकायतकर्ताओं ने दर्ज कराई अपनी शिकायत

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?