खेलभारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले इंग्लैंड के धुरंधर बल्लेबाज...

भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले इंग्लैंड के धुरंधर बल्लेबाज बेल ने की संन्यास की घोषणा

भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले इंग्लैंड के धुरंधर बल्लेबाज बेल ने की संन्यास की घोषणा

लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज इयान बेल ने घरेलू सत्र की समाप्ति के बाद संन्यास का एलान कर दिया है। इंग्लैंड के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों प्रारूप में खेलने वाले इयान बेल ने ट्विटर पर पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। बेल ने साल 2015 में आखिरी बार इंग्लैंड की तरफ से कोई इंटरनेशनल मैच खेला था।

बेल ने इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2004 में पदार्पण किया था और अब वह 38 साल के हो गए हैं। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों की सूचि में बेल चौथे नंबर पर हैं 118 टेस्ट खेलकर उन्होंने कुल 7727 रन बनाए जिसमें भारत के खिलाफ लगाया गया दोहरा शतक भी शामिल रहा। ओवल में भारत के खिलाफ खेली 235 रन की पारी उनके टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी रही।

बेल ने कहा यह सच है जब वह कहते हैं कि क्या तुम जानते हो सही समय कब है? दुर्भाग्य से मेरा समय अब है। खेल के लिए मेरी भूख और उमंग अब है जिसे मैं प्यार करता हू? लेकिन मेरा शरीर इन मांगों को पूरा नहीं करता जो मैं अपेक्षा करता हूं।बेल पांच बार एशेज जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 118 टेस्ट मैच खेलकर सात हजार से भी ज्यादा रन बनाए और 22 शतक जड़े। इसके अलावा उनके बल्ले से 46 अर्धशतक भी आए। उन्होंने 161 वनडे 161 मैचों में पांच हजार से ज्यादा रन बनाए और चार शतक के अलावा 35 अर्धशतक भी जड़े। उन्होंने आठ टी-20 मैच खेले और 188 रन बनाए। यहां भी उन्होंने एक अर्धशतक जड़ा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories