राष्ट्रीयरिया को ड्रग मामले में आज पेश होने के लिए एनसीबी ने...

रिया को ड्रग मामले में आज पेश होने के लिए एनसीबी ने समन जारी किया

रिया को ड्रग मामले में आज पेश होने के लिए एनसीबी ने समन जारी किया

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल से जांच कर रही नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)  ने आज पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती को पेश होने के लिए कहा है। एनसीबी की टीम ने रिया के घर पहुंचकर समन जारी किया। इस दौरान मुंबई पुलिस भी वहां मौजूद रही। एनसीबी के संयुक्त निदेशक, समीर वानखेड़े ने कहा कि रिया को समन जारी करके आज जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।

एनसीबी ने मामले में शनिवार को सुशांत के निजी कर्मचारी दीपेश सावंत को गिरफ्तार किया। अब तक कुल सात लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। एनसीबी ने कहा कि सावंत को शनिवार को रात करीब 8 बजे नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। उसका बयान पर्याप्त सबूत के आधार पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 67 के तहत दर्ज किया गया।

मिरांडा की तरह ड्रग्स खरीदता था सावंत

एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सावंत को रविवार सुबह 11 बजे स्थानीय एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया जाएगा। सैमुअल मिरांडा की तरह वह ड्रग्स खरीदता था। एजेंसी ने शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत का मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए सात लोगों में से तीन शौविक, मिरांडा और  जैद विलात्रा  एनसीबी की हिरासत में हैं।

शौविक एवं सैमुअल के पास से एनसीबी को नशीले पदार्थ की बरामदगी नहीं हुई

हालांकि, शौविक एवं सैमुअल के पास से एनसीबी को नशीले पदार्थ की बरामदगी नहीं हुई है, लेकिन पहले की वाट्सएप चैट एवं ड्रग्स खरीदने में क्रेडिट कार्ड के उपयोग ने एनसीबी को उनके खिलाफ कई अहम सुबूत दे दिए हैं।  एनसीबी को शौविक के लैपटॉप एवं मोबाइल से कई बॉलीवुड हस्तियों के नंबर मिलने की बात भी सामने आ रही है। भविष्य में इनकी जांच की जा सकती है। एनसीबी ने अपने रिमांड आवेदन में लिखा भी है कि वह सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स के कोण की जांच कर रही है। इस मामले में अब तक सामने आए कई जाने-अनजाने नामों से पूछताछ की जानी है, ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

मिरांडा कथित तौर पर शौविक के निर्देशों पर ड्रग्स की खरीदता था

जब मामले की जांच शुरू हुई तो एजेंसी ने दो लोगों अब्बास लखानी और करण अरोड़ा को कथित रूप से ड्रग पेडलिंग के लिए गिरफ्तार किया था और अधिकारियों ने दावा किया है कि उनके माध्यम से वे विलात्रा और अब्दुल बासित परिहार के पास पहुंचे, जो कथित रूप से इस ड्रग्स मामले से सीधे तौर पर जुड़े हुए थे। वे मिरांडा के साथ संपर्क में थे। मिरांडा कथित तौर पर शौविक के निर्देशों पर उनसे ड्रग्स की खरीदता था।

तीन केंद्रीय एजेंसियां कर रहीं जांच

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मुंबई की मौत के मामले में तीन केंद्रीय एजेंसियां सीबीआइ, ईडी और एनसीबी जांच कर रही हैं। एनसीबी इस मामले में ड्रग एंगल की जांच एनडीपीएस एक्ट के आपराधिक धाराओं के तहत कर रही है। सुशांत 14 जून बांद्रा में अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे।

मीतू सिंह और अभिनेता के कथित मित्र संदीप सिंह से सीबीआइ ने की पूछताछ

सीबीआइ ने शनिवार को सुशांत की बहन मीतू सिंह और अभिनेता के कथित मित्र संदीप सिंह से करीब पांच घंटे पूछताछ की। मीतू न सिर्फ सुशांत की मौत के बाद उनके घर पहुंची परिवार की पहली सदस्य थीं, बल्कि रिया के सुशांत का घर छोड़कर जाने के बाद उनके साथ चार दिन रहकर भी आई थीं। मीतू बिहार पुलिस को अपना बयान दर्ज करवा चुकी हैं। सुशांत के कथित मित्र संदीप सिंह से सीबीआइ ने शनिवार को पहली बार पूछताछ की। सुशांत के पोस्टमार्टम एवं उसके बाद अंत्येष्टि के समय भी संदीप काफी सक्रिय रहे थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories