राष्ट्रीयकुशीनगर में कठकुइया के टोला कटहरी में रात को सड़क पर टहल...

कुशीनगर में कठकुइया के टोला कटहरी में रात को सड़क पर टहल रहे तीन युवकों पिकअप ने कुचला,एक की मौत,दो घायल,गुस्‍साई भीड़ ने किया सड़क जाम

कुशीनगर में कठकुइया के टोला कटहरी में रात को सड़क पर टहल रहे तीन युवकों पिकअप ने कुचला,एक की मौत,दो घायल,गुस्‍साई भीड़ ने किया सड़क जाम
पडरौना,कुशीनगर : जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कठकुइया टोला कटहरी में रात 1 बजे सड़क पर टहल रहे तीन  युवकों को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचल दिया। दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होने पर रविवार को सुबह ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर पडरौना तमकुही मार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने फरार पिकअप चालक पर कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खत्म कराया।
ग्रामीणों के अनुसार रात करीब एक बजे कस्बे में लाइट नहीं होने के चलते कठकुइयां के कटहरी टोला निवासी  दिनेश (25), पिंटू (25), विक्रम (24) घर से बाहर निकल कर सड़क पर टहल रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने तीनों को कुचल दिया और चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। रात होने के चलते गांव के लोगों को घटना की जानकारी देर से मिली। रात में ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने तीनों को पास के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दिनेश को देखते ही मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों की हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सुबह करीब 7 बजे बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने शव रखकर पडरौना तमकुही मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीण पिकअप चालक को तत्काल गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। कुबेरस्थान पुलिस ने एक घंटे बाद जाम खत्म करा दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पिकअप चालक के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ग्रामीण मृतक के परिजनों को अहेतुक सहायता दिलाने की भी मांग कर रहे थे। प्रशासन को इससे अवगत करा दिया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories