राष्ट्रीयअखिलेश ने किया योगी सरकार पर तंज, कहा- “डबल इंजन नहीं, डबल...

अखिलेश ने किया योगी सरकार पर तंज, कहा- “डबल इंजन नहीं, डबल दुर्गति की सरकार”

अखिलेश ने किया योगी सरकार पर तंज, कहा- “डबल इंजन नहीं, डबल दुर्गति की सरकार”

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘डबल इंजन की नहीं, डबल दुर्गति’ की सरकार है। अखिलेश यादव ने यहां शनिवार को अपने जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के नाम पर विकास के बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे। भाजपा ने बिना कुछ काम किए साढ़े तीन साल बिता दिए। अब तो सभी यह मानने लगे हैं कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन नहीं डबल दुर्गति की सरकार है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार के गठन के समय मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि अपराधी या तो जेल में होंगे या फिर प्रदेश के बाहर हो जाएंगे। लगता है, मुख्यमंत्री ने भी भाजपा की पंरपरा को निभाते हुए अपने वादों को जुमला मानकर, कोई सख्त कदम उठाने के बजाय, आंख मूंदकर बैठ गए हैं।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध थम नहीं रहे हैं। चाहे गोरखपुर मंडल हो या अन्य मंडल सब में अपराधों के आंकड़ों में एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ लगी है। पिछले दो वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष आठ माह में ही महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं। महिलाओं, बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं 8 माह में गत वर्ष के बराबर घटी है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि रायबरेली, बलिया के बाद श्रावस्ती के गिलौला थाने में आठ दिन ननके दर्जी को हिरासत में रखकर थर्ड डिग्री टार्चर किया गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के पीड़ित परिजनों से मिलने और संवेदना जताने जा रहे समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉ़ राजपाल कश्यप और श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को समाजवादी पार्टी एक लाख रुपये की मदद देगी। भाजपा सरकार कम से कम 25 लाख रुपये की मदद दे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories