[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » NCB ने किया गिरफ्तार शोविक और मिरांडा को, आज होगी पेशी
राष्ट्रीय

NCB ने किया गिरफ्तार शोविक और मिरांडा को, आज होगी पेशी

admin
Last updated: April 17, 2026 1:46 pm
admin
Share
SHARE

NCB ने किया गिरफ्तार शोविक और मिरांडा को, आज होगी पेशी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले में ड्रग्स एंगल को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी ने इसके साथ ही सुशांत के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को भी गिरफ्तार किया है। एनसीबी अधिकारियों के अनुसार, दोनों को 10 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले दिन में, एनसीबी ने शोविक और मिरांडा के घरों में भी तलाशी ली थी। उन्होंने शोविक का लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया।

एनसीबी ने एक अदालत को यह भी बताया था कि शोविक ड्रग पेडलर अब्दुल बासित परिहार से गांजा मंगवाता था और उसे गूगल पे के माध्यम से भुगतान करता था।

शोइक और मिरांडा को शनिवार को एक अदालत में पेश किया जाएगा।

एनसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि एजेंसी पूछताछ के लिए उनकी हिरासत की मांग करेगी और अन्य गिरफ्तार आरोपियों के साथ ही आगे की पूछताछ करेगी।

अधिकारी ने कहा कि दोनों को एजेंसी द्वारा जब्त लैपटॉप और चैट से मिली जानकारी के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी।

एनसीबी ने 26 अगस्त को रिया, उनके भाई शोविक, टेलेंट मैनेजर जया साहा, सुशांत की सह-प्रबंधक श्रुति मोदी और गोवा आधारित होटल व्यवसायी गौरव आर्य के नाम पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सबस्टेंस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एनसीबी को मामले की जांच के लिए कहा था।

रिया और श्रुति मोदी के साथ ही मिरांडा और सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी के बीच व्हाट्सएप मैसेज सामने आने के बाद ड्रग्स एंगल से छानबीन शुरू की गई।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और ई़डी के बाद सुशांत की मौत की जांच में शामिल होने वाली एनसीबी तीसरी केंद्रीय एजेंसी है।

शोविक और परिहार के बीच लिंक के बारे में खुलासे एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत में किए थे, क्योंकि परिहार को इसके पहले पेश किया गया था।

मुंबई की एक अदालत में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा किए गए नए खुलासे में इस बात का पता चला है। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग एंगल की जांच शुरू करने के बाद परिहार को अदालत के समक्ष पेश किया गया था।

अदालत ने परिहार को नौ सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है।

एनसीबी अधिकारियों के अनुसार, ड्रग-पेडलर जैद विलात्रा ने एजेंसी को दिए अपने बयान में खुलासा किया था कि परिहार उसके पास से गांजा या मारिजुआना का रिसीवर हुआ करता था। जैद को भी हाल ही में गिरफ्तार भी किया गया है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article पुंछ जिले में एलओसी पर पाकिस्तान ने की गोलाबारी
Next Article 33 लाख के पार पहुंची ABVP की सदस्यता,तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?