[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आज से 100 नई घरेलू उड़ानें संचालित करेगा GoAir
राष्ट्रीय

आज से 100 नई घरेलू उड़ानें संचालित करेगा GoAir

admin
Last updated: April 17, 2026 1:46 pm
admin
Share
SHARE

आज से 100 नई घरेलू उड़ानें संचालित करेगा GoAir

मुंबई। किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन गोएयर ने शुक्रवार को कहा कि वह शनिवार (5 सितंबर) से शुरू होने वाले अपने घरेलू नेटवर्क में 100 से अधिक नई उड़ानें जोड़ेगा। इन उड़ानों में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, नागपुर, वाराणसी, जयपुर, पटना, रांची, गुवाहाटी, चंडीगढ़, श्रीनगर, लेह और जम्मू से नए कनेक्शन शामिल होंगे।

गोएयर को उम्मीद है कि 21 सितंबर तक उसकी परिचालन क्षमता कोविड-19 से पूर्व के 45 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। वहीं 15 अक्टूबर तक परिचालन क्षमता बढ़कर 60 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।

गोएयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौशिक खोना ने एक बयान में कहा, “घरेलू विमानन उद्योग की स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है। कई राज्यों द्वारा यात्रा पर अंकुश हटाए जाने के बाद इसमें और सुधार की उम्मीद है। ये नई उड़ानें हमारे घरेलू नेटवर्क को और मजबूत करेंगी, जिससे हमारे ग्राहकों को अपनी यात्रा की योजना बनाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।”

उन्होंने कहा, “इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि गोएयर 5 सितंबर से शुरू होने वाली किसी भी उड़ान को रद्द नहीं करेगा, जिससे ग्राहको को असुविधा का सामना करना पड़े, अगर भविष्य में ऐसा होता भी है, तो हम यह भी सुनिश्चित करेगें कि ग्राहक को उनका पैसा रिफंड किया जाए।

बयान के अनुसार, गोएयर मुंबई से दिल्ली के लिए दो दैनिक उड़ानें, और मुंबई से अहमदाबाद, चेन्नई, नागपुर, पटना, रांची, वाराणसी और जयपुर के लिए एक दैनिक सेवा संचालित करेगा।

इसी तरह, एयरलाइन मुंबई से लखनऊ के लिए सप्ताह में चार उड़ानें संचालित करेगा।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कैसे तय करें किसे देनी है पहले कोविड-19 वैक्सीन…
Next Article सिपाही जख्मी , पुलिस से मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर पर लगी गोली

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?