राष्ट्रीयनौकरी की तलाश में कानपुर से आए छात्र ने आत्महत्या की

नौकरी की तलाश में कानपुर से आए छात्र ने आत्महत्या की

नौकरी की तलाश में कानपुर से आए छात्र ने आत्महत्या की

गौतमबुद्धनगर । नोएडा सेक्टर-70 में नौकरी की तलाश में 28 वर्षीय बीटेक छात्र अपने भाई के घर आया हुआ था, जहां उसने शुक्रवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना फेज-3 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, पुलिस के मुताबिक मूलरूप से कानपुर के देवमनपुर घाटमपुर निवासी मृतक अमन सचान (28 वर्ष)) बीटेक का छात्र था। वह नौकरी की तलाश में इन दिनों सेक्टर-70 के बी-70 नोएडा में रहने वाले अपने भाई सचिन सचान के घर आया हुआ था।

एसएचओ थाना फेज-3 अमित कुमार सिंह ने बताया, मृतक के भाई और भाभी नोएडा में नौकरी करते हैं। सुबह करीब 9 बजे खाना बनाकर रख गये थे। वहीं जब वापस आये तो देखा कि अमन ने फांसी लगा ली है। मृतक के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बाकी कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मृतक अमन के बड़े भाई के मुताबिक, अमन सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। उसके बाद अगस्त में प्राइवेट नौकरी की तलाश में नोएडा आया। उसने कभी किसी तरह की कोई परेशानी का जिक्र नहीं किया। यहां वो खुशी से रह रहा था। शाम को जब मैं और मेरी पत्नी नौकरी से वापस आये तो देखा की भाई ने आत्महत्या कर ली है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories