राष्ट्रीयअपरहण बच्चे का शव और बालिका के अवशेष बरामद

अपरहण बच्चे का शव और बालिका के अवशेष बरामद

अपरहण बच्चे का शव और बालिका के अवशेष बरामद
लालगंज/ रायबरेली- योगी सरकार अपराधियों पर नकेल कसने मे बौना साबित हो रही है। आए दिन प्रदेश मे कही चोरी, लूटपाट, हत्या, अपहरण जैसी घटना आम बात हो चुकी हैं। एक ऐसा ही मामला रायबरेली का प्रकाश मे आया है। रायबरेली जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र नरपतगंज पुलिस चौकी के कुंडवल गांव का है। जहाँ 1 सितंबर 2020 को अपरहण किए गए बच्चे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक बाग से बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार यहीं पर लापता बालक की चचेरी बहन रूबी के अवशेष भी पुलिस को हासिल हुए हैं। जिसमें बालिका के अंग इधर-उधर बिखरे पड़े थे। इस तरह एक ही परिवार के दो बच्चों के साथ घटित जघन्य अपराध को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। उन्हें समझाने बुझाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे हैं। शांति व्यवस्था के मद्देनजर कुंडवल गांव छावनी में तब्दील हो गया है।
जानकारी के अनुसार विगत 19 अगस्त 2020 को कुंडवल गांव से रुबी नाम की बालिका लापता हुई थी।जिसकी गायब होने की रिपोर्ट पुलिस ने लिखी थी जिसकी गहनता से खोजबीन की गई थी पर उसका कोई पता नहीं चल पाया था। उसी के कुछ दिन बाद बीते 1 सितंबर 2020 को उसका चचेरा भाई भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व 11 साल का दीपक गांव के पास खेतों में जानवर चरा रहा था। तभी गांव की ही एक युवती ने उसे घास उठाने के लिए बुलाया। इसी दौरान कार से आये बदमाश जबरन बच्चे का अपहरण कर ले गए।घटना की खबर पाकर अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय और एडीएम प्रशासन राम अभिलाष गांव पहुंचे और परिजनों और ग्रामीणों से कई घंटे तक पूछताछ करते रहे इसके साथ ही कई थानों की पुलिस बच्चे की खोजबीन में जुटी रही।
गांव के एक युवक और दो युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चल सका। गुरुवार को गांव के पास से एक बाग से दीपक का शव बरामद हुआ है। वहीं पास में दूसरी तरफ लापता रूबी के कपड़े और उसके तमाम अवशेष टुकड़े मिले। जिसे लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस प्रकरण की गहनता से जाच की जा रही है पुलिस जल्दी ही इस मामले का पर्दाफाश करेगी और अपराधियों को सलाको के पीछे भेजने मे कामयाब होगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories