राष्ट्रीयनाकाम रही श्रीनगर में पीडीपी की बैठक, घर से बाहर जाने से...

नाकाम रही श्रीनगर में पीडीपी की बैठक, घर से बाहर जाने से रोका गया नेताओं को

नाकाम रही श्रीनगर में पीडीपी की बैठक, घर से बाहर जाने से रोका गया नेताओं को

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की गुरुवार को होने वाली बैठक को पुलिस ने नहीं होने दिया। पुलिस ने पीडीपी के कई नेताओं को घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी। पीडीपी के महासचिव जी.एन. लोन हंजुरा ने श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय पर ये बैठक गुरुवार को बुलाई थी। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद पीडीपी की ये पहली बैठक होने वाली थी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता नईम अख्तर ने ट्विटर पर एक वीडियो डाला है जिसमें पुलिस उन्हें मीटिंग के लिए जाने से रोकते हुए दिखाई दे रही है। साथ में अख्तर ने लिखा, सरकार कह रही है कि हम सब स्वतंत्र हैं। यहां तक कि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी सरकार ने ये बात कही है लेकिन हकीकत में हम लोग अभी भी नजरबंद हैं और वो भी बिना किसी सरकारी आदेश के। मुझे और मेरे साथियों को आज पीडीपी की बैठक में जाने से रोका गया।

पार्टी के नेता वहीद उर रहमान ने कहा, एक साल से हम बंदी में हैं। हमें कहा गया कि हम स्वतंत्र हैं, लेकिन जब हम पार्टी बैठक के लिए जाने लगे तो कहा गया कि नजरबंद हैं, उन्होंने कहा।

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने अपनी मां के ट्विटर अकाउंट से लिखा, ये शर्मनाक है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने हमारी पार्टी के नेताओं को घर से बाहर नहीं जाने दिया। ये लोग अदालत में झूठ बोलते रहते हैं कि हमें यहां पूरी स्वतंत्रता है और हम जहां चाहें जा सकते हैं, लेकिन हकीकत इसके उलट हैं, हमें बाहर जाने से रोक दिया जाता है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories