राष्ट्रीयरोते रहे मासूम बच्चे , चादर फाड़ी फिर एक टुकड़े से पति...

रोते रहे मासूम बच्चे , चादर फाड़ी फिर एक टुकड़े से पति और दूसरे से पत्नी ने लगाई फांसी

कानपुर चकेरी थाना क्षेत्र के जगईपुरवा आनंदनगर शिवकटरा में बुधवार देर रात घरेलू विवाद के चलते दंपती ने फांसी लगा ली। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद दंपती को हैलट अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।रोते रहे मासूम बच्चे , चादर फाड़ी फिर एक टुकड़े से पति और दूसरे से पत्नी ने लगाई फांसी

जगईपुरवा निवासी 40 वर्षीय राकेश कुमार सिंह, पत्नी 38 वर्षीय अर्चना और दो बच्चों 10 वर्षीय बेटी अदिति और पांच वर्षीय बेटे अंश और मां शकुंतला देवी के साथ रहते थे। पड़ोसियों ने बताया कि लॉकडाउन के पहले राकेश चकेरी की एक मोबाइल शॉप में नौकरी करते थे। लॉकडाउन होने के बाद उनकी नौकरी छूट गई थी। इसके बाद से आए दिन दंपती में विवाद होता था।

बुधवार रात करीब 11 बजे किसी बात पर राकेश व अर्चना में झगड़ा हुआ। शोरगुल होने पर पड़ोसी पहुंचे तो दोनों मकान के ऊपरी कमरे में चले गए थे। इसके बाद चादर फाड़कर आधे टुकड़ों से फंदा बनाकर दोनों ने फांसी लगा ली। झगड़ा शांत देख करीब 12 बजे शकुंतला ऊपरी कमरे में पहुंची तो दोनों फंदे से लटके मिले। शकुंतला की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे और राकेश व अर्चना को फंदे से उतारकर पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने सांस चलती देख दोनों को एलएलआर अस्पताल (हैलट) भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चकेरी थाना प्रभारी रवि कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गृह कलह के चलते दंपती ने फांसी लगा ली है। मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories