राष्ट्रीयगिरफ्तार की गई पाकिस्तानी महिला, आई थी नोएडा में पिकनिक मनाने

गिरफ्तार की गई पाकिस्तानी महिला, आई थी नोएडा में पिकनिक मनाने

गिरफ्तार की गई पाकिस्तानी महिला, आई थी नोएडा में पिकनिक मनाने

गौतमबुद्धनगर (उप्र) | दिल्ली से पिकनिक मनाने शनिवार को नोएडा आई एक पाकिस्तानी महिला को नोएडा पुलिस ने पासपोर्ट एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-14ए फ्लाईओवर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो पता चला कि महिला लॉन्गटर्म वीजा की शर्तो का उल्लंघन करते हुए बिना विधिक अनुमति के नोएडा में प्रवेश कर गई है। हालांकि पुलिस को इस महिला के किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि में लिप्त होने का सबूत नहीं मिला।

यह महिला पाकिस्तान के कराची की मूल निवासी है। उसने साल 2005 में एक भारतीय नागरिक से शादी की थी। उसका पति दिल्ली के अजमेरी गेट इलाके का निवासी है। यह महिला दिल्ली में लॉन्गटर्म वीसा पर रह रही है।

महिला शनिवार को अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नोएडा में पिकनिक मनाने आ रही थीं। चेकिंग के दौरान महिला के बिना इजाजत प्रवेश करने पर नोएडा पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना सेक्टर-20 में धारा 14 विदेशी अधिनियम, 1946 के तहत मामला दर्ज हुआ है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories