राष्ट्रीयधैर्य दम तोड़ रहा आंदोलनरत छात्रों का, विश्वविद्यालय प्रशासन की चुप्पी जारी...

धैर्य दम तोड़ रहा आंदोलनरत छात्रों का, विश्वविद्यालय प्रशासन की चुप्पी जारी है

धैर्य दम तोड़ रहा आंदोलनरत छात्रों का, विश्वविद्यालय प्रशासन की चुप्पी जारी है

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टल खोले जाने की मांग को लेकर डीएसडब्ल्यू कार्यालय के बाहर सत्याग्रह पर बैठे छात्रों के सब्र का बांध अब टूटता नजर आ रहा है। परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद छात्रों ने परीक्षा की तैयारी के लिए हॉस्टल खोले जाने की मांग की। इसके बावजूद इविवि प्रशासन की चुप्पी नहीं टूटी। जबकि, परीक्षा की तैयारी भी सितम्बर के दूसरे सप्ताह से चल रही है। इविवि प्रशासन की इस चुप्‍पी से छात्रों के सब्र का बांध भी टूट रहा है।

छात्र हॉस्टल सुविधा बहाल करने की मांग कर रहे

दरअसल, पिछले कई दिनों से छात्र अधिकार सत्याग्रह के जरिए हॉस्टल सुविधा बहाल किए जाने की मांग कर रहे हैं। यूजीसी की तरफ से की गई सिफारिश के क्रम में सुप्रीम कोर्ट ने भी अंतिम वर्ष-सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर 30 सितंबर तक परीक्षा कराने का आदेश दिया है। ऐसे में छात्रों ने मांग उठाई कि अब तैयारी के लिए उन्हें हॉस्टल में प्रवेश दिया जाए। इसके लिए छात्रों ने इविवि प्रशासन को वक्त भी दिया। साथ ही यह भी फैसला लिया कि यदि तस्वीर साफ नहीं होती है तो वह आमरण अनशन पर बैठेंगे।

आमरण अनशन पर बैठे हैं छात्र पर नहीं पहुंच रहे जिम्‍मेदार

जब इविवि प्रशासन की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला तो छात्रों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। अब भी कोई प्रशासनिक अफसर छात्रों की सुनने नहीं पहुंच रहे। इसे लेकर छात्रों में काफी नाराजगी है। अब छात्र आंदोलन को तेज करने की तैयारी में जुट गए हैं। इस दौरान सत्यम कुशवाहा, शरद शंकर, अभिषेक द्विवेदी आदि रहे। वहीं, विभिन्न मांगों को लेकर अजय यादव सम्राट की अगुवाई में क्रमिक अनशन भी जारी है। इस दौरान अजय ने प्रदेश सरकार से तमाम सवाल भी किए। इस मौके पर राहुल पटेल, मो. मसूद, नवनीत यादव, रोहित सावन, सतीश यादव, आनंद सांसद आदि ने मांग दोहराई भी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories