राष्ट्रीयएनआईए ने गुजरात के एक व्यक्ति के घर पर छापा मारा, ...

एनआईए ने गुजरात के एक व्यक्ति के घर पर छापा मारा, पाकिस्तानी जासूसों को भेजे भेजे थे 5 हजार रुपये

एनआईए ने गुजरात के एक व्यक्ति के घर पर छापा मारा,  पाकिस्तानी जासूसों को भेजे भेजे थे 5 हजार रुपये

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को कहा कि उसने गुजरात में एक संदिग्ध के घर पर तलाशी ली, जिसने पाकिस्तानी जासूस को 5,000 रुपये पेटीएम किया है। एनआईए के प्रवक्ता ने यहां बताया कि एजेंसी ने गुरुवार को गुजरात के कच्छ जिले के निवासी रजकभाई कुंभार के घर पर तलाशी ली।

यह मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के निवासी मोहम्मद राशिद की गिरफ्तारी से संबंधित है।

एनआईए ने इस साल 6 अप्रैल को भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

प्रवक्ता ने कहा कि जांच के दौरान, यह पता चला कि आरोपी राशिद पाकिस्तान में रक्षा/आईएसआई संचालकों के संपर्क में था और दो बार पाकिस्तान का दौरा भी कर चुका था।

उसने भारत में कुछ संवेदनशील और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की तस्वीरें और आईएसआई संचालकों को सशस्त्र बलों के आवागमन की गुप्त जानकारी साझा की थी।

प्रवक्ता ने कहा, “जांच से पता चला है कि कुंभार रिजवान नाम के खाते में 5000 रुपये ट्रांसफर किया गया, जिसे बाद में राशिद को भेजा गया।”

एनआईए के प्रवक्ता ने कहा, आरोपी राशिद और कुंभार आईएसआई एजेंटों के निर्देश पर उन्हें जानकारी साझा करते थे।

कुंभार के घर पर तलाशी के दौरान एनआईए को एक संदिग्ध कागजात हाथ लगे हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories