राष्ट्रीयकंगना ने बॉलीवुड में ड्रग रैकेट का किया पर्दाफाश, एक्टरों की पत्नियों...

कंगना ने बॉलीवुड में ड्रग रैकेट का किया पर्दाफाश, एक्टरों की पत्नियों पर लगाया बड़ा आरोप

नई दिल्ली कंगना रनोट ने दावा किया है कि वह बॉलीवुड के उस स्याह पक्ष को जानती हैं, जहां सेलेब्स ड्रग पार्टियों में भाग लेते हैं। कंगना ने यह भी कहा कि यह पार्टियां कितनी अश्लील होती है। सभी फिल्म माफियाओं को ट्रोल करने के बाद कंगना ने फिर से कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। कंगना रनोट ने अपने ताजा साक्षात्कार में दावा किया कि उन्होंने बॉलीवुड का वह काला चेहरा भी देखा है, जहां कई कलाकार ड्रग्स लेते हैं।

कंगना ने बॉलीवुड में ड्रग रैकेट का किया पर्दाफाश, एक्टरों की पत्नियों पर लगाया बड़ा आरोप
Kangana Ranaut On Drug Racket कंगना रनोट ने अपने ताजा साक्षात्कार में दावा किया है कि उन्होंने बॉलीवुड में कई कलाकारों को ड्रग्स लेते देखा हैं।

कंगना का बयान रिया चक्रवर्ती के ‘ड्रग चैट’ के बाद आया है, जो एक समाचार चैनल पर लीक हुए थे। ड्रग-एंगल के सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज की है। इतना ही नहीं एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 20 टॉप   बॉलीवुड और राजनेताओं के नाम भी NCB को दिए गए हैं। अब इसी के बारे में बताते हुए कंगना ने दावा किया कि जब वह एक समय बॉलीवुड के ‘हाई और माइटी ‘ क्लब का हिस्सा थीं, जहां वह हर दूसरी रात पार्टियों में भाग लेती थीं और ड्रग्स लेते मशहूर हस्तियों को देखती थीं।

कंगना आगे कहती हैं, ‘कई सरकारों ने इस बॉलीवुड-ड्रग माफिया को आगे बढ़ने में मदद की है। बॉलीवुड-ड्रग माफिया का रिश्ता हैं, वे एक-दूसरे को जानते हैंl सभी के एक ही डीलर और पैडलर्स हैं। कलाकार ड्रग्स का सेवन करते हैं। ये लोग भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देते हैं, उनमें से कई बचपन से ड्रग्स करते हैं और फिर अभिनेता या निर्देशक बन जाते हैं। इन अभिनेताओं में से मैंने एक को डेट किया हैl वे एक जगह जाते हैं, ड्रिंक के साथ शुरू करते हैं और फिर एक रोल और फिर एक गोली, फिर वे सूंघते हैंl यह सब एक गुप्त संकेत में होता है।’

कंगना ने आगे कहा, ‘अभिनेताओं की पत्नियां घरों में जाती हैं और ड्रग्स लेती हैं। अकल्पनीय दुर्व्यवहार होता है। मैंने देखा है कि यह कैसे अश्लील होता जाता है और कई बार स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है। कुछ वास्तविकताओं को एक हालिया फिल्म में दिखाया गया है, लेकिन सच्चाई को अलग रखा गया है।’

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories