[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बेबी डॉल सनी लियोनी कोलकाता के एक कॉलेज की मेरिट लिस्ट में टॉप पर , सनी ने भी लिए मजे, कहा- नए सेमेस्टर में मिलूँगी
मनोरंजन

बेबी डॉल सनी लियोनी कोलकाता के एक कॉलेज की मेरिट लिस्ट में टॉप पर , सनी ने भी लिए मजे, कहा- नए सेमेस्टर में मिलूँगी

admin
Last updated: April 17, 2026 1:48 pm
admin
Share
SHARE

बेबी डॉल सनी लियोनी कोलकाता के एक कॉलेज की मेरिट लिस्ट में टॉप पर , सनी ने भी लिए मजे, कहा- नए सेमेस्टर में मिलूँगी

सनी लियोनी और विवाद चोली दामन का साथ है। एक बार फिर से सनी लियोनी को लेकर हंगामा मचा हुआ है। दरअसल कोलकाता के एक कॉलेज के ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की पहली मेरिट लिस्ट जारी हुई, जिसमें सबसे ऊपर सनी लियानी का नाम है।  सोशल मीडिया पर एक कॉलेज की मेरिट लिस्ट खूब वायरल हो रही है। दक्षिण कोलकाता के प्रतिष्ठित आशुतोष कॉलेज में अंग्रेजी बीए (ऑनर्स) में प्रवेश के लिए जारी पहली सूची में अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम सबसे ऊपर था। विवाद में आए मेरिट लिस्ट के अनुसार, सनी लियोन पश्चिम बंगाल राज्य बोर्ड की एक छात्रा हैं और उन्होंने पाँचों विषयों में 100 अंक हासिल किए हैं।

सोशल मीडिया पर मेरिट लिस्ट वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। कॉलेज अधिकारियों ने प्रशासन की ओर से हुई इस गलती के लिए माफी माँगी। बीए (अंग्रेजी) प्रोग्राम के लिए मेरिट सूची अब वापस ले ली गई है। इसे सुधार कर पर फिर से प्रकाशित किया जाएगा।

कॉलेज के उप-प्राचार्य अपूर्वा राय ने कहा, “हम सूची को हटा नहीं सकते ,क्योंकि इससे सभी छात्रों के रैंक को बदल जाएँगे। अब हम दूसरे छात्र के साथ ‘सनी लियोनी’ का नाम बदलकर अपनी गलती सुधार रहे हैं। यह एक फर्जी एप्लिकेशन है और इसे केवल मार्कशीट के वेरिफिकेशन के जरिए साबित किया जा सकता है। यह किसी शरारती व्यक्ति का काम है। वरना कोई क्यों आवेदन में जान-बूझकर सनी लियोनी का नाम लिखता और प्रत्येक विषय में उसे 100 अंक देता? चूंकि इस बार आवेदन का कोई शुल्क नहीं था, इसलिए छात्रों को ऐसी शरारत करने का मौका मिला गया।”

इस मेरिट लिस्ट के बारे में पता चलने पर सनी लियोनी ने चुटकी लेते हुए ट्वीट किया,”आप सभी को कॉलेज में नए सेमेस्टर में मिलूँगी!!! उम्मीद करती हूँ, आप मेरी क्लास में होंगे।”

See you all in college next semester!!! Hope your in my class 😉 😆😜

— sunnyleone (@SunnyLeone) August 28, 2020

हालाँकि इस तरह की छोटी-छोटी गलतियाँ होती रहती है। तथ्य यह है कि शरारती तत्व द्वारा सनी लियोनी का नाम लिखने और रोल नंबर की जगह फ़ोन नंबर लिखने की वजह से लोग सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना कर रहे हैं। साथ ही इस घटना से शिक्षाविदों के बीच ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सैमी ने कहा- बेहद गर्व है मुझे अश्वेत होने पर
Next Article BJP को मिला केजरीवाल सरकार के खिलाफ अन्ना का समर्थन- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?