राष्ट्रीयहैदराबाद: शराब की जमाखोरी पर पुलिस सख्त, घर में छापा मार कर...

हैदराबाद: शराब की जमाखोरी पर पुलिस सख्त, घर में छापा मार कर पकड़ी तकरीबन 918 बोतलें

हैदराबाद, एएनआइ। शराब की जमाखोरी को लेकर आंध्र प्रदेश पुलिस के तेवर काफी सख्त दिखाई दे रहे हैं। 188 शराब की बोतलों के पकड़े गए वाहन चालक कि निशानदेही पर पुलिस ने एक घर में छापा मारकर काफी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद की। बरामद शराब की बोतलें एक शराब की दुकान के सेल्समैन और सुपरवाइजर की मिलीभगत से इस घर में जमा की जा रही थी। बरामद शराब का मूल्य 2 लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है।

हैदराबाद: शराब की जमाखोरी पर पुलिस सख्त, घर में छापा मार कर पकड़ी तकरीबन 918 बोतलें
आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के गुडीवाड़ा शहर में 265900 रुपये की 918 शराब की बोतलें जब्त की गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, कृष्णा जिले के गुडीवाड़ा शहर में 2,65,900 रुपये की 918 शराब की बोतलें जब्त की गई हैं।  कृष्णा जिला विशेष प्रवर्तन ब्यूरो एएसपी वकुल जिंदल ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “विश्वसनीय जानकारी के आधार पर, हमने बुधवार को गुडीवाड़ा शहर में एक बोलू सोमेश्वर राव को पकड़ा है, जो वाहन में 188 शराब की बोतलें लेकर जा रहे थे। हमें पता चला कि उन्होंने केवल एक दुकान से उन बोतलों को खरीदा है। हमने उनके घर पर छापा मारा और उनके घर पर 730 और बोतलें मिलीं है। कुल 918 बोतलें उनके कब्जे में मिली हैं। ”

साथ ही उन्होंने बताया कि सभी 918 बोतलों की कीमत 2,65,900 रुपये है। सभी बोतलों को जब्त कर लिया है। हमारी जांच के दौरान, हमें पता चला कि सोमेश्वर राव ने एक शराब की दुकान के सेल्समैन और सुपरवाइजर के साथ मिलीभगत की है। नियमों के अनुसार, केवल 3 एक व्यक्ति को बोतलें बेची जानी चाहिए, लेकिन राव को शराब की बोतलें बेचते समय सेल्समैन और सुपरवाइजर ने सभी नियमों का उल्लंघन किया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories