राष्ट्रीयअखाड़ा परिषद ने कानून बनाने की मांग की समान नागरिक संहिता और...

अखाड़ा परिषद ने कानून बनाने की मांग की समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रण पर

अखाड़ा परिषद ने कानून बनाने की मांग की समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रण पर

प्रयागराज । अखलि भारतीय अखाड़ा परिषद ने देश में बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए समान नागरिक संहिता (यूनीफॉर्म सिविल कोड) लाने की मांग की है। परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए दो बच्चों वाली नीति लागू की जाय। उन्होंने कहा कि एक समुदाय देश में अल्पसंख्यक समुदाय बना हुआ है लेकिन बहुसंख्यक समुदाय को सता रहा है।

महंत नरेंद्र गिरी ने प्रयागराज की एक घटना का हवाला देते हुए कहा कि धर्म के नाम पर गालियां बकना और हिंदू देवी देवताओं को नीचा दिखाने की प्रवृत्ति ठीक नहीं।

उनहोंने कहा कि देश में बढ़ती आबादी सुरक्षा की दृष्टि से घातक हो सकती है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रक कानून सिर्फ भाजपा सरकार ही ला सकती है।

उन्होंने लोगों से अपील की वो जनसंख्या नियंत्रण पर ध्यान दे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories