[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली दंगों पर आधारित किताब का विरोध करने वालों को RSS ने ‘जिहादी’ कहा…
राष्ट्रीय

दिल्ली दंगों पर आधारित किताब का विरोध करने वालों को RSS ने ‘जिहादी’ कहा…

admin
Last updated: April 17, 2026 1:49 pm
admin
Share
SHARE

दिल्ली दंगों पर आधारित किताब का विरोध करने वालों को RSS ने ‘जिहादी’ कहा…

नई दिल्ली। दिल्ली दंगों पर लिखी गई किताब को ब्लूम्सबरी इंडिया द्वारा प्रकाशित न करने के फैसले पर आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गनाइजर ने बड़ा हमला बोला है। उसने इसका विरोध करने वालों को ‘कम्युनिस्ट इस्लामिस्ट लॉबी’ और ‘जिहादी नक्सल शिविर’ कहा है। यह तीखा लेख आरएसएस के हिंदी मुखपत्र पांचजन्य द्वारा बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान पर लिखे उस लेख के बाद आया है जिसमें उन्हें ड्रैगन का पसंदीदा खान कहा गया था।

जेहादी और नक्सली मानसिकता के लोगों के दबाव में आकर रोका गया प्रकाशन

दिल्ली दंगों को हिंदू विरोधी ठहराते हुए कहा गया है कि इसका प्रकाशन अभिव्यक्ति की आजादी का विरोध करने वाले जेहादी और नक्सली मानसिकता के लोगों के दबाव में आकर रोका गया है। लेख में कहा गया है कि ब्लूम्सबरी इंडिया ने लेखकों और अनुबंध का उल्लंघन किया है।

उसने कम्युनिस्ट-इस्लामवादी लॉबिस्टों के दबाव में आकर ‘दिल्ली रायट्स् 2020 : द अनटोल्ड स्टोरी’ नामक पुस्तक प्रकाशित करने से अपना हाथ खींच लिया। गौरतलब है कि ब्लूम्सबरी इंडिया ने शनिवार को दिल्ली दंगों से जुड़ी एक किताब का प्रकाशन नहीं करने की घोषणा की थी। प्रकाशन संस्था ने यह घोषणा उनकी जानकारी के बिना किताब के बारे में एक ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किए जाने के बाद की थी।

24 घंटे में 15 हजार कॉपियां बुक

किताब इनके विरोध के कारण पैदा हुए विवाद के बाद लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई और 24 घंटे के अंदर एडवांस में इसकी 15 हजार कॉपियां बुक हो गई हैं। ट्विटर पर मिल रही धमकियों और विरोध के बाद आखिरी मौके पर प्रकाशक ब्लूम्सबरी इंडिया ने किताब को छापने से मना कर दिया था। इसके बाद गरुड़ प्रकाशन आगे आया और उसने हिंदी और अंग्रेजी में इसे छापने का फैसला किया। गरुड़ प्रकाशक के संक्रात सानू ने ट्वीट कर बताया कि किताब को छापने का फैसला किए कुछ ही घंटे हुए हैं। इसके लिए इतने ज्‍यादा आर्डर मिले हैं कि हमारी वेबसाइट क्रैश हो गई।

प्रकाशक के खिलाफ सख्‍त कदम उठाएंगे 

वहीं, इस बारे में सुप्रीम कोर्ट की वकील और किताब की लेखिका मोनिका अरोड़ा ने कहा कि ब्लूम्सबरी इंडिया के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे। किताब की दोनों सहलेखिकाओं प्रोफेसर सोनाली चितलकर और प्रोफेसर प्रेरणा मल्होत्रा से इस बारे में बातचीत हो रही है। किताब की लोकप्रियता पर मोनिका अरोड़ा ने कहा कि हम सच को लेकर आगे बढ़ रहे थे। सत्य कभी दबता नहीं, थमता नहीं है। कुछ ही घंटों में 15 हजार कॉपियां पाठकों ने बुक कर ली हैं। गैंग के लोग खामोश हैं। उन्होंने भी ट्वीट किया है, ‘रोक सको तो रोक लो..।’

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article महाराष्ट्र के रायगढ़ में अब तक 16 की मौत इमारत गिरने से , राहत कार्य जारी
Next Article दो मंजिला मकान ढहा मध्य प्रदेश के देवास में, 9 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?