राष्ट्रीयदो रोडवेज बसों की आमने-सामने भिड़ंत में छह लोगों की मौत, आठ...

दो रोडवेज बसों की आमने-सामने भिड़ंत में छह लोगों की मौत, आठ घायल

लखनऊ  UP Lucknow – Hardoi Road Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को काकोरी-हरदोई रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ। ओवरटेक के चक्कर में उत्तरप्रदेश परिवहन निगम की दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बसों के परखचे उड़ गए। बताया जा रहा है कि अब तक छह लोगों की मौत की सूचना आ रही है, जिसमें एक बस का ड्राइवर व एक महिला भी शामिल है। वहीं, करीब आठ लोगों के घायल हो गए हैं। सभी घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। कई की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। सूचना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस जेसीबी के साथ पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। हादसे में दोनों बसों के चालक व कंडक्टर घायलावस्था में ट्रामा भेजे गए हैं।

दो रोडवेज बसों की आमने-सामने भिड़ंत में छह लोगों की मौत, आठ घायल
UP Lucknow – Hardoi Road Accident काकोरी-हरदोई रोड पर हुआ हादसा। अब तक छह लोगों की मौत की सूचना आ रही है जिसमें एक बस का ड्राइवर व एक महिला भी शामिल है।

दरअसल, हादसा सुबह करीब 6 बजे हरदोई रोड पर बाजनगर गांव के पास हुआ। रोडवेज बस (यूपी-77 एएन 2419) लखनऊ से हरदोई जा रही थी। तभी रास्ते में हरदोई से लखनऊ आ रही दूसरी रोडवेज बस (यूपी 30-एटी 2896) बाजनगर गांव के पास ट्रक को ओवर टेक कर आगे निकली। इसी दौरान आमने-सामने रोडवेज बस टकरा गई। वहीं, पीछे से आ रहा ट्रक भी बसों में भिड़ गया। आमने-सामने टक्कर से बसों के परखचे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि बसों के परखच्चे करीब 500 मीटर के दायरे में फैल गए। हादसे में रोड किनारे होटल पर बैठे लोग भी चपेट आ गए। टक्कर के बाद बसे व ट्रक आपस मे फंस गए। राहगीरो ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने जेसीबी व क्रेन बुलाकर फंसी बसों व ट्रक को अलग कर घायलों व मृतको को बाहर निकाला। करीब 3 घंटे बचाव कार्य चला। पुलिस ने मृतको को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जबकि घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा। मौके पर जेसीपी नवीन अरोरा व  डीसीपी साउथ राइस अख्तर, सुरेश चन्रद रावत पहुंचे।

प्रबंध निदेशक परिवहन निगम ने इस दुर्घटना की जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मुख्यालय से सुनील प्रसाद, आर ऐन वर्मा और एमआर लखनऊ श्रीबोस की  संयुक्त समिति दुर्घटना स्थल के लिए रवाना की गई है। इस सभी को अपनी रिपोर्ट 24 घंटे में प्रस्तुत कर होगी।

क्या कहती है पुलिस ?

डीसीपी साउथ के मुताबिक, हादसे में सुबह 10 बजे तक 4 लोग की मौत की सूचना की पुष्टि हुई। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन लोगों के घायल होने की भी पुष्टि की। वहीं मौके पर कैसर बाग बस डिपो के एआरएम गौरव वर्मा भी पहुंचे। गौरव वर्मा ने बताया कि मृतको में बसों के दोनों चालक भी शामिल है। वहीं ट्रक चालक हादसे में सुरक्षित बच गया। वहीं, जॉइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर), नवीन अरोड़ा ने बताया कि दोनों बसें हरदोई डिपो की थीं। एक बस (यूपी 30-एटी 2896) हरदोई से लखनऊ आ रही थी। दूसरी बस (यूपी-77 एएन 2419) लखनऊ से हरदोई जा रही थी।

हादसे से करीब 3 घंटे हरदोई रोड का यातायात रहा बाधित 

हादसे के बाद बसे व ट्रक आपस मे फंस गई। मौके पर पहुंची पुलिस राहत कार्य मे जुट गई। बसों को अलग करने व फंसे लोगों के बचाव कार्य में  पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जिससे करीब तीन घंटे तक हरदोई रोड का यातायात बाधित रहा।

दुर्घटना की जांच के लिए निर्देश, 24 घंटे में सौंपे रिपोर्ट  

प्रबंध निदेशक परिवहन निगम ने इस दुर्घटना की जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मुख्यालय से सुनील प्रसाद, आर ऐन वर्मा और एमआर लखनऊ श्रीबोस की  संयुक्त समिति दुर्घटना स्थल के लिए रवाना की गई है। इस सभी को अपनी रिपोर्ट 24 घंटे में प्रस्तुत कर होगी।

हादसे में घायल

  • लखनऊ के इंद्रानगर निवसी कुशुम्म पांडेय
  • हरदोई निवासी कौशल सिंह परिचालक
  • हरदोई के पिहानी निवासी महिपारा
  • हरदोई निवासी रामबाबू
  • गोरखपुर निवासी अनूप यादव
  • गोरखपुर निवासी मोहम्मद अजमल
  • जनपद मऊ निवासी सोनू
  • जनपद मऊ निवासी सिंघासन

हादसे में मृतक

  • लखनऊ के सहादत गंज के बौउली चौकी निवासी नितेश भारती (20)
  • हरदोई के बालामऊ निवासी व (आइस्थाई) लखनऊ के फैजुल्लागंज निवसी लक्की सक्सेना (18), राजेंद्र सक्सेना (48)
  • हरदोई के थाना सुरसा के गडेरियांन पुरवा गांव निवासी (रोडवेज चालक) सरवाधार (50)
  • प्रदेश बिहार के जनपद गोपाल गंज थाना सिधवलिया निवासी हरिराम
  • 40 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories