राष्ट्रीयजम्मू सीमा से सटे सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर बम विस्फोट करने के लिए...

जम्मू सीमा से सटे सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर बम विस्फोट करने के लिए PAK करेगा ड्रोन का उपयोग: BSF

जम्मू सीमा से सटे सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर बम विस्फोट करने के लिए PAK करेगा ड्रोन का उपयोग: BSF

नई दिल्ली। पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास जम्मू एवं कश्मीर के आरएस पूरा और सांबा सेक्टरों में सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर बम गिराने के लिए ड्रोन का प्रयोग करेगा। सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के खुफिया विंग ने इस बारे में अलर्ट जारी किया है।
भारतीय सेना समेत अन्य सुरक्षा प्रतिष्ठानों को पाकिस्तान की इंटर सर्विसेस इंटिलिजेंस (आईएसआई) की भारतीय क्षेत्र में हमले की योजना के बारे में सूचित किया गया है।
बीएसएफ ने अन्य सुरक्षा बलों को इस सप्ताह की शुरुआत में पाकिस्तान की गतिविधि के बारे में अलर्ट किया था।
पाकिस्तान ने भारतीय क्षेत्र में बमबारी बढ़ा दी है, जबकि चीन ने पूर्वी लद्दाख में अतिक्रमण किया है। इन दोनों मोर्चो पर युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
जम्मू-कश्मीर में सीमा पर सुरक्षा में लगे बीएसएफ ने ‘आईएसआई की ड्रोन के सहारे भारत में ड्रग्स/हथियार/बारूद पहुंचाने’ की योजना के बारे में भी अलर्ट दिया है।
बीएसएफ, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ भारत की सीमा की रक्षा करने वाली पहली रक्षा पंक्ति है। यह पाकिस्तान के साथ हमारी 2,280 किलोमीटर और बांग्लादेश के साथ 4,096 किलोमीटर की सीमा की रक्षा करता है।
एक वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ नहीं कर पा रहे हैं, जिसके बाद जम्मू एवं पंजाब में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास गतिविधियां तेज हो गई हैं।
शनिवार को, बीएसएफ ने पंजाब के तरण तारण सेक्टर में पांच पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया था और इनके पास से हथियार और ड्रग्स बरामद किए गए थे। अधिकारी ने कहा कि पांच सशस्त्र पाकिस्तानी नागरिक शुक्रवार की रात भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे और बाड़ के पास छुप गए थे।
पहले से सचेत बीएसएफ की 103वीं बटालियन ने तरण तारण जिले के अंतर्गत खलरा पुलिस स्टेशन के डल आउटपोस्ट के पास संदिग्ध गतिविधि नोटिस किया था।
करीब तड़के 4.45 बजे, शनिवार सुबह, जैसे ही जवानों ने क्षेत्र में तलाशी शुरू की, वहां मौजूद घुसपैठियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। बीएसएफ ने अपनी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें पांच जवानों की मौत हो गई।
20 जून को, जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ ने अत्याधुनिक राइफल और कुछ ग्रेनेड से भरे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। यह जम्मू क्षेत्र में इस तरह ही पहली घटना थी, जब हथियार और विस्फोटकों से भरे ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया था।
2019 में, पंजाब पुलिस ने राज्य की सीमा से लगे क्षेत्र में हथियार और बारूद एयरड्रॉप करने वाले पाकिस्तानी ड्रोन को बरामद किया था। बीएसएफ ने इससे पहले पंजाब के साथ लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कई ऊंची उड़ान भरने वाले ड्रोनों को देखा था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories