राष्ट्रीय26 अगस्त से बड़े पैमाने पर आगरा में होगा सीरो-सर्वेक्षण

26 अगस्त से बड़े पैमाने पर आगरा में होगा सीरो-सर्वेक्षण

26 अगस्त से बड़े पैमाने पर आगरा में होगा सीरो-सर्वेक्षण

आगरा । आगरा में राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से बड़े पैमाने पर सीरो-सर्वेक्षण का आयोजन किया जाएगा ताकि यह पता लग सके कि कुल आबादी के कितने फीसदी लोगों में कोविड-19 के खिलाफ एंडी-बॉडीज हैं। एक अधिकारी ने बताया कि दस टीमों के द्वारा चार दिनों तक इस सर्वेक्षण को अंजाम दिया जाएगा।

इस बीच, आगरा में महामारी के मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है जिससे यहां की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

बीते 24 घंटे में आगरा में 36 नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं मथुरा में 100, फिरोजाबाद में 42, मैनपुरी में 31, एटा में 31 और कासगंज में 21 मामले दर्ज हुए हैं।

आगरा में कुल मामलों की संख्या अब 2,481 पहुंच गई है जिनमें से 272 सक्रिय मामले हैं और 105 मौतें हुई हैं। यहां ठीक हुए मरीजों की संख्या 2.104 है जो एक बेहतर 84.80 फीसदी रिकवरी दर है।

नए मामलों में बाह तहसील के एक एसडीएम और केंद्रीय हिंदी संस्थान के एक एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

शनिवार को स्वास्थ्य विशेषज्ञों की 79 टीमों ने हॉटस्पॉट्स में 8,060 परिवारों से संपर्क कर उन्हें दवाइयों सहित परामर्श प्रदान किए।

आगरा के जिलाधिकारी पी.एन. सिंह ने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी सरकारी विभागों में तेजी से एंटीजन टेस्ट कराए जा रहे हैं।

आगरा जिले में अभी 152 कंटेनमेंट जोन हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories