राष्ट्रीयसोशल मीडिया पर वायरल हो रही, विधानसभा में योगी द्वारा पढ़ी गई...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही, विधानसभा में योगी द्वारा पढ़ी गई शायरी….

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही, विधानसभा में योगी द्वारा पढ़ी गई शायरी….

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन विपक्ष के हंगामे पर मुख्यमंत्री योगी काफी अक्रामक नजर आए। उन्होंने अपने बयान पर विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने एक शायरी भी पढ़ी जो कि सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। विधानमंडल के मानसून सत्र के अंतिम दिन नेता सदन मुख्यमंत्री योगी ने करीब एक घंटे के उद्बोधन में अपने विधायकों की जमकर तारीफ की और विपक्ष पर कटाक्ष किया। योगी ने कहा, “मुझे श्लोक आते हैं, शायरी नहीं..।” हालांकि उन्होंने विधानसभा में पहली बार एक शेर भी पढ़ा।

योगी ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा एक-एक खान को बचाने की मुहिम चला रही हैं। उनके इस बयान का पूरा सदन मेज और तालियां बजाकर स्वागत करता रहा।

कांग्रेस-सपा पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री योगी ने पहली बार एक शेर भी पढ़ा। उन्होंने कहा, “मैं श्लोक जानता हूं, शायरी नहीं। लेकिन आज इतना जरूर कहूंगा कि चमन को सींचने में कुछ पत्तियां झड़ गई होंगी, इल्जाम लग रहा है मगर हम पर बेवफाई का। चमन को रौंद डाला, जिन्होंने अपने पैरों से, वही दावा कर रहे हैं इस चमन की रहनुमाई का।”

उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वह खान हैं जिन्होंने हमेशा कानून को ठेंगा दिखाया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कांग्रेस और सपा के हंगामे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सदन में प्रवेश के समय विपक्षी दल के एक सदस्य को गले में तख्ती लटकाए देख उन्हें मेरठ में गले में तख्ती लगाकर जान बख्शने की फरियाद कर रहे एक अपराधी का ख्याल आ गया। उन्होंने कहा जनता अपराधियों के पक्ष में खड़े नजर आने वालों को सबक सिखाएगी।

कांग्रेस पर खासतौर पर हमलावर दिख रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता तो ऐसे व्यक्ति की रिहाई की मांग कर रहे हैं, जिसके लिए बाहर से भी धमकी भरे फोन आ रहे हैं। धमकी दी जाती है कि रिहा नहीं किया तो ये कर देंगे। लेकिन उन्हें बता दिया गया है कि ये उत्तर प्रदेश है। यहां कुछ करने से पहले दूसरे लोक की यात्रा करनी पड़ती है। दूसरे लोक की यात्रा करनी हो तो ही धमकी दो। सरकार किसी की धमकी से नहीं डरने वाली। यहां सुरक्षा एजेंसियां कुछ करने वालों को छोड़ेंगी नहीं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories