राष्ट्रीयनये भारत का निर्माण हुआ 2014 के बाद – भाजपा उपाध्यक्ष श्याम...

नये भारत का निर्माण हुआ 2014 के बाद – भाजपा उपाध्यक्ष श्याम जाजू

नये भारत का निर्माण हुआ 2014 के बाद – भाजपा उपाध्यक्ष श्याम जाजू

नई दिल्ली। भाजपा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार को यहां आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने इंडिया ऑफ्टर 2014 संवाद को संबोधित किया। इस दौरान श्याम जाजू ने कहा कि 2014 के बाद नए भारत का निर्माण हुआ है उसका सबसे बड़ा उदाहरण है कश्मीर से धारा 370 और 35 ए का खत्म होना। प्रधानमंत्री मोदी जनहित में जो बोलते हैं, वह करते हैं और यही उनके जमीन से जुड़े होने का सबसे बड़ा सबूत है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश को गरीबी से निकालने का काम किया, 70 साल से जिन लोगों के बैंक में खाते नहीं थे, उनके भी खाते खुलवाए और राशि पहुंचाई। आज भारत सशक्त, समर्थ और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर है।

प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि मोदी सरकार की नीतियों और भाजपा के विचारों के बारे में समाज के लोगों को जागरूक करने का काम बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ करेगा। मोदी सरकार की योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं होता इसलिए हर धर्म के लोगों का सरकार पर विश्वास है। समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाना, देश की मुख्यधारा में लाना, विकास की मुख्यधारा में लाना ही भाजपा का प्रमुख उद्देश्य है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

Related Articles

Popular Categories