राष्ट्रीय20 अगस्त को PM मोदी करेंगे स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के नतीजों का...

20 अगस्त को PM मोदी करेंगे स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के नतीजों का ऐलान

20 अगस्त को PM मोदी करेंगे स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के नतीजों का ऐलान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अगस्त को स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के नतीजों का ऐलान करेंगे। स्वच्छता को लेकर एक बार फिर मध्य प्रदेश का इंदौर शहर रैंकिंग में सबसे आगे है। खबरों के अनुसार पीएम मोदी 20 अगस्त बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह पूरा कार्यक्रम ऑनलाइन होगा।
यह पूरा कार्यक्रम गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा। लेकिन उससे पहले बीते सोमवार को शहरी शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से 12 शहरों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की गई थी।
जानिए पूरा कार्यक्रम
पीएम मोदी 20 अगस्त सुबह 11 बजे शामिल होंगे, साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के डैश बोर्ड 11 बजकर 17 मिनट पर लॉन्चिंग की जाएगी। उसके बाद पुरस्कारों का ऐलान किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करेंगे।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories