प्रदेशउत्तर प्रदेशरेलवे गोदाम से चोरी हुआ सामान, भाजपा नेता के भाई समेत तीन...

रेलवे गोदाम से चोरी हुआ सामान, भाजपा नेता के भाई समेत तीन गिरफ्तार

कानपुर, जेएनएन। घाटमपुर स्टेशन के पास रेलवे के गोदाम से भारी मात्रा में लोहे का सामान चोरी होने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता के भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष का भाई नौरंगा कस्बे में कबाड़ की दुकान संचालत करता है, जहां से पुलिस काफी माल बरमाद किया है। रेलवे का सामान चोरी करने वाले गिरोह के बाबत पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की है।

रेलवे गोदाम से चोरी हुआ सामान, भाजपा नेता के भाई समेत तीन गिरफ्तार
घाटमपुर के नौरंगा कस्बे में भाजपा मंडल अध्यक्ष का भाई कबाड़ की दुकान संचालित करता है पुलिस ने भारी मात्रा में रेलवे का सामान बरामद किया है।

 

घाटमपुर रेलवे स्टेशन के समीप ही रेलवे का गोदाम है, जहां पर लोहे की फिश प्लेटें, क्लैंप और स्लीपर आदि बड़ी मात्रा में रखे रहते हैं। बीते कई दिनों से गोदाम से फिश प्लेट व नट बोल्ट चोरी हो रहे थे। रविवार को मुखबिर से सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल जूही की इंस्पेक्टर शिप्रा पटेल व चौकी प्रभारी सजीव कुमार सिंह की अगुवाई वाली टीम बल की टीम के साथ नौरंगा स्थित कबाड़ की दुकान में छापा मारा। पुलिस को 66 पीस लोहे के क्लैंप प्लेट व भारी मात्रा में नट बोल्ट आदि रेलवे का सामान बरामद हुए।

पुलिस ने कस्बा नौरंगा निवासी दुकान संचालक मनीष साहू, दिनेश साहू व बहादुर को मौके से गिरफ्तार किया है। दुकीन संचालक मनीष साहू भाजपा के नौरंगा मंडल अध्यक्ष अवनीश साहू का सगा छोटा भाई है। प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार भाजपा नेता के भाई मनीष साहू समेत तीनों के खिलाफ आरपीएफ के जूही थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों को गिरफ्तार करके माल समेत आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया गया है। भाजपा कानपुर ग्रामीण के जिला महामंत्री वेदब्रत सचान ने बताया कि अवनीश साहू भाजपा के नौरंगा मंडल का अध्यक्ष है लेकिन ऐसी किसी घटना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories