प्रदेशउत्तर प्रदेशअयोध्या में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को मिला मस्जिद की भूमि का...

अयोध्या में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को मिला मस्जिद की भूमि का कब्जा

रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर तथा मस्जिद का लम्बे समय तक चला विवाद सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद समाप्त हो गया है। श्रीराम मंदिर के पांच अगस्त को भूमि पूजन के बाद अब यहां पर पांच एकड़ क्षेत्र में मस्जिद भी बनेगी। अयोध्या जिला प्रशासन ने सोमवार को सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को मस्जिद के लिए जमीन का कब्जा दे दिया है।

अयोध्या में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को मिला मस्जिद की भूमि का कब्जा
Masjid Land in Ayodhya कृषि फार्म की पांच एकड़ भूमि का मस्जिद निर्माण के लिए सीमांकन कराने के बाद प्रशासन ने उप्र.सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को कब्जा सौंप दिया।

अयोध्या के सोहावल के धन्नीपुर में कृषि फार्म की पांच एकड़ भूमि का मस्जिद निर्माण के लिए सीमांकन कराने के बाद प्रशासन ने उप्र.सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को कब्जा सौंप दिया। यहां नायब तहसीलदार सोहावल विनय कुमार बर्नवाल की अगुवाई में करीब चार घंटे पैमाइश में लगे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जिला प्रशासन ने सुन्नी वक्फ बोर्ड को सोहावल ब्लॉक की ग्राम पंचायत धन्नीपुर में कृषि विभाग के फार्म की भूमि उपलब्ध कराई है। यहां पर वक्फ बोर्ड के प्रतिनिधि फरहान हबीब की मौजूदगी में पैमाइश कराई गई।

नायब तहसीलदार के अनुसार मस्जिद के लिए जमीन की पैमाइश करा कब्जा दे दिया गया। भूमि की मेड़बंदी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड कराएगा। मस्जिद के लिए प्रस्तावित भूमि की सहमति के बाद बोर्ड को अधिकार पत्र सौंपा गया। सोहावल तहसील केअभिलेखों में उसी के बाद राजस्व अभिलेखों में वह भूमि सुन्नी सेंट्रलवक्फ बोर्ड की मस्जिद के नाम दर्ज कर दी गई। अब यहां राजस्व अभिलेखों में वक्फ बोर्ड के नाम भूमि दर्ज होने के बाद तहसीलदार ने नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में पैमाइश के लिए कमेटी गठित की थी। पैमाइश के लिए सात लेखपाल कमेटी में शामिल किए गए थे। पांच एकड़ यह भूमि लखनऊ-अयोध्या हाईवे व रौनाही थाना की बाउंड्री से लगी है। मस्जिद के लिए पैमाइश की गई भूमि पर मौजूदा समय में कृषि विभाग की धान की फसल लहलहा रही है।

मस्जिद के लिए बना ट्रस्ट

अयोध्या में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने धन्नीपुर गांव में मस्जिद के लिए मिली जमीन पर मस्जिद, अस्पताल और इंडो इस्लामिक कल्चरल सेंटर के लिए ट्रस्ट बनाया है। यह ट्रस्ट यहां पर मस्जिद, अस्पताल तथा इस्लामिक कल्चरल सेंटर के निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करेगा। इसके लिए ट्रस्ट दो बैंक खाते भी खोलने जा रहा है। जिसमें चंदे की रकम दान की जा सकेगी। इनमें से एक बैंक खाता सिर्फ मस्जिद की तामीर के लिए रकम जुटाने के लिए होगा। दूसरे बैंक खाते में मस्जिद अहाते में बनने वाले अस्पताल और रिसर्च सेंटर के लिए रकम जमा की जाएगी। रकम का सारा ब्यौरा ऑनलाइन रखने के लिए एक पोर्टल भी बनवाया जाएगा। इस काम के लिए कंपनी भी तय की जा चुकी है। इस पोर्टल के लिए के iicf.com नाम से डोमेन भी रजिस्टर्ड करवा लिया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories