प्रदेशउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल- प्रियंका

उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल- प्रियंका

उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल- प्रियंका

लखनऊ । कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा कहा कि सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम रही है। प्रियंका गांधी ने सोमवार को अपने फेसबुक में एक न्यूज बेवसाइट का लिंक पोस्ट करते हुए लिखा, बुलंदशहर, हापुड़, लखीमपुर – खीरी, और अब गोरखपुर। लगातार इस तरह की घटनाओं से ये साबित होता है कि महिलाओं को सुरक्षा देने में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफ ल रही है। अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है। उसी का परिणाम है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की वीभत्स से वीभत्स घटनाएं घटती ही जा रही हैं। पुलिस और प्रशासन न तो सुरक्षा दे पा रहे हैं और न ही उचित कार्रवाई कर पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था की समीक्षा करे और महिलाओं की सुरक्षा सम्बंधित हर कदम गंभीरता से उठाए।
इससे पहले उन्होंने लिखा था, बच्चों के खिलाफ अपराध मामले में यूपी सबसे ऊपर है। पिछले कुछ दिनों में यूपी की कई जगहों से बच्चों के खिलाफ अपराध की ऐसी खबरे आईं हैं जो आपको हिलाकर रख देंगी। यूपी कानून व्यवस्था बच्चों, बेटियों व महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह असफ ल रही है। हैरानी की बात है तो ये है कि यूपी पुलिस हर घटना के बाद लीपापोती में पहले ही लग जाती है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

Related Articles

Popular Categories