राष्ट्रीयअब भी वेंटिलेटर पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब, स्थिति में कोई बदलाव...

अब भी वेंटिलेटर पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब, स्थिति में कोई बदलाव नहीं

अब भी वेंटिलेटर पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब,  स्थिति में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मेडिकल कंडीशन में अब भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ने एक बयान में यह जानकारी दी है। बयान में कहा गया, “श्री प्रणब मुखर्जी की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। उनके महत्वपूर्ण और क्लीनिकल पैरामीटर्स स्थिर हैं लेकिन वे अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उहें कुछ पुरानी अन्य बीमारियां भी हैं। विशेषज्ञों की टीम बारीकी से उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।”
84 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति की सोमवार को मस्तिष्क में खून का थक्का जमने के बाद एक जीवन रक्षक आपातकालीन सर्जरी की गई थी। इसके बाद उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। उनका कोविड-19 परीक्षण भी पॉजिटिव आया था।
अस्पताल के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
10 अगस्त को मुखर्जी ने ट्वीट किया था, “एक अलग प्रोसीजर के लिए अस्पताल आया हूं और मेरा कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव निकला है। पिछले हफ्ते मेरे संपर्क में आए लोगों से मैं अनुरोध करता हूं कि वे खुद को आइसोलेट करें और अपना कोविड-19 परीक्षण कराएं।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories