राष्ट्रीयकांग्रेस ने किया BJP पर वार, कहा- चुप क्यों रहे प्रधानमंत्री चीन...

कांग्रेस ने किया BJP पर वार, कहा- चुप क्यों रहे प्रधानमंत्री चीन पर स्वंतत्रता दिवस भाषण में

कांग्रेस ने किया BJP पर वार, कहा- चुप क्यों रहे प्रधानमंत्री चीन पर स्वंतत्रता दिवस भाषण में

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करने के एक दिन बाद, कांग्रेस ने रविवार को सवाल किया कि एलएसी और लद्दाख की गलवान घाटी में हुई घटना के संदर्भ में स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण घ् ह में प्रधानमंत्री ने चीन का नाम क्यों नहीं लिया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। सभी 130 करोड़ भारतीय सशस्त्र बलों के साहस पर विश्वास करते हैं, जिनमें कांग्रेस भी शामिल है। लेकिन प्रधानमंत्री अपने भाषण में चीन का नाम लेने से क्यों डरते हैं।”
कांग्रेस ने कहा कि सीमा पर तनाव शुरू होने के बाद से मोदी ने आज तक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से चीन का नाम नहीं लिया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट किया, “सभी को भारतीय सेना की क्षमता और शौर्य पर विश्वास है। सिवाय प्रधानमंत्री के – जिनकी कायरता ने ही चीन को हमारी जमीन लेने दी। जिनका झूठ सुनिश्चित करेगा कि वो चीन के पास ही रहेगी।”
पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा, “चीन ने हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है और भारत के प्रधानमंत्री में चीन का नाम लेने की हिम्मत नहीं है।”
तिवारी ने सवालिया लहजे में कहा, “वह किस तरह के नेता हैं?”
अपने स्वतंत्रता दिवस के बयान में, कांग्रेस अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी ने भी 15 जून को गलवान घाटी में हुई झड़प के लिए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था और झड़प में देश के लिए अपना जीवन कुर्बान करने वाले 20 बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
मोदी ने शनिवार को 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर कहा था कि भारत की संप्रभुता का सम्मान देशवासियों के लिए सर्वोच्च है और जब भी किसी ने देश की क्षेत्रीय अखंडता को चुनौती दी है भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories