[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी: लखीमपुर खीरी में 13 साल की बच्ची से क्रूरता, गैंगरेप के बाद हत्या, आंखें फोड़ीं-जुबान काटी
उत्तर प्रदेश

यूपी: लखीमपुर खीरी में 13 साल की बच्ची से क्रूरता, गैंगरेप के बाद हत्या, आंखें फोड़ीं-जुबान काटी

admin
Last updated: April 19, 2026 12:11 pm
admin
Share
SHARE

परिवार वालों ने काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर बच्ची की तलाश शुरू की. बाद में पुलिस को भी बच्ची के गायब होने की खबर दी. आखिरकार गन्ने के एक खेत से बच्ची का शव बरामद हुआ.

  • 13 साल की दलित बच्ची के साथ गैंगरेप
  • फिर आंखें फोड़ी, जुबान काटी फिर हत्या

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक दिल दहला देने वाली और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 13 साल की दलित बच्ची के साथ ना केवल गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया, बल्कि उसकी आंखें फोड़ दी गई. उसकी जीभ काट डाली गई और उसके गले में फंदे डालकर उसे खेतों में घसीटा गया. ईसानगर थाने इलाके में रहने वाली यह नाबालिग घर से बाहर तो निकली लेकिन वापस नहीं लौटी.

परिवार वालों ने काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर बच्ची की तलाश शुरू की. बाद में पुलिस को भी बच्ची के गायब होने की खबर दी. आखिरकार गन्ने के एक खेत से बच्ची का शव बरामद हुआ. पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.

क्या है मामला?

लखीमपुर खीरी जिले में ईसानगर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव की रहने वाली 13 साल की मासूम बच्ची अपने घर से शौच के लिए खेत गई थी. तभी गांव के ही रहने वाले दो युवकों ने नाबालिग बच्ची के साथ रेप किया और उसकी हत्या कर दी. मौत से पहले बच्ची को असहनीय पीड़ा दी गई. उसकी आंख फोड़ी गई, उसकी जुबान काट दी गई और उसके गले में फंदा डालकर उसे घसीटा गया. बाद में आरोपी शव को गन्ने में फेंककर घटनास्थल से फरार हो गए.

13 साल की यह मासूम बच्ची 14 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे अपने घर से शौच के लिए गन्ने के खेतों की तरफ गई थी, लेकिन देर रात तक जब वह वापस घर नहीं लौटी तो उसके परिवार वालों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी. उन्होंने पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी. परिजन, पुलिस की टीम के साथ बच्ची की तलाश करने खेत की ओर बढ़े. तभी गन्ने के खेत में मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ

.यूपी: लखीमपुर खीरी में 13 साल की बच्ची से क्रूरता, गैंगरेप के बाद हत्या, आंखें फोड़ीं-जुबान काटी

गांव के दो युवक गिरफ्तार

परिजनों ने गांव के ही रहने वाले संतोष यादव और संजय गौतम पर बच्ची के साथ रेप और हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने बच्ची के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

15 अगस्त को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में बच्ची के साथ गैंगरेप की पुष्टि हुई है. जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही NSA के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.

मायावती का योगी सरकार पर हमला

बीएसपी प्रमुख मायावती ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर हमला किया है. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘यूपी के लखीमपुर खीरी के पकरिया गांव में दलित नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद फिर उसकी नृशंस हत्या अति-दुःखद और शर्मनाक है. ऐसी घटनाओं से समाजवादी पार्टी और वर्तमान बीजेपी सरकार में फिर क्या अन्तर रहा? सरकार आजमगढ़ के साथ खीरी के दोषियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करे.’

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article पुलिस का खुलासा होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत छेड़खानी नहीं, बल्कि एक हादसा था…
Next Article दो गिरफ्तार अमेरिकी छात्र सुदीक्षा भाटी की मौत के मामले में

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?