[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » और कुशीनगर में पैसा के अभाव में स्वर्ण व्यवसाई कृष्णा वर्मा की टूट गई दम
उत्तर प्रदेश

और कुशीनगर में पैसा के अभाव में स्वर्ण व्यवसाई कृष्णा वर्मा की टूट गई दम

admin
Last updated: April 19, 2026 12:12 pm
admin
Share
SHARE

और कुशीनगर में पैसा के अभाव में स्वर्ण व्यवसाई कृष्णा वर्मा की टूट गई दम
उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर रामकोला थाना क्षेत्र के रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर शाम लक्ष्मीगंज पेट्रोल पम्प के पास बाइक सवार तीन बदमाशों की गोली से घायल स्वर्ण व्यवसायी की गोरखपुर मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को तीन गोली मारकर आभूषण लूटने का प्रयास किया था। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी कृष्णा वर्मा रामकोला थाना क्षेत्र के गोबरही चौराहे पर आभूषण की दुकान संचालित करते थे। बृहस्पतिवार की देर शाम वह दुकान बंदकर घर जा रहे थे। अभी लक्ष्मीगंज पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोककर बाइक और आभूषण लूटने का प्रयास किया था। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। सूचना पर पहुंची रामकोला पुलिस घायल व्यवसायी को रामकोला सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर व्यवसायी को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। वहां उनका इलाज चल रहा था। चौथे दिन सोमवार को कृष्णा वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई।

इस संबंध में एसओ केपी सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर पहले से ही अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लूट और हत्या का प्रयास का केस दर्ज है। कृष्णा की मौत की सूचना मिली है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापा मार रही है। जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कुशीनगर में घर के भीतर लगे बिजली के तार में अचानक करंट आने से 40 वर्षीय शख्स की मौत
Next Article जन्माष्टमी का पर्व इस तरह से मना रहे हैं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?