राष्ट्रीयदिल्ली में आधे से ज्यादा कोरोना रोगी होम आइसोलेशन में, कोरोना...

दिल्ली में आधे से ज्यादा कोरोना रोगी होम आइसोलेशन में, कोरोना से 4100 मौत

दिल्ली में आधे से ज्यादा कोरोना रोगी होम आइसोलेशन में,  कोरोना से 4100 मौत

नई दिल्ली । बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1300 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले व्यक्तियों की संख्या 41 सौ के पार हो गई है। दिल्ली में फिलहाल कुल एक्टिव रोगियों में से आधे से ज्यादा कोरोना रोगी अपने-अपने घरों में ही होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना की जांच के लिए बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में केवल 5702 आरटी पीसीआर टेस्ट किए गए हैं। जुलाई माह की शुरूआत में 1 जुलाई को दिल्ली में कोरोना की जांच के लिए लगभग 11,000 आरटी पीसीआर और करीब 10,000 एंटीजेंट टेस्ट किए गए थे। दिल्ली में एंटीजन टेस्ट की संख्या बढ़ा दी गई है। बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 18,085 एंटीजन टेस्ट किए गए।

रविवार को दिल्ली सरकार ने कोरोना बुलेटिन जारी करते हुए कहा, “बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1300 नए मामले सामने आए हैं। इसी दौरान 1225 कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। 24 घंटे के दौरान ही दिल्ली में 13 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई। दिल्ली में अब तक 4,111 व्यक्ति कोरोना के कारण अपनी जान गवा चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कुल 1,45,427 व्यक्तियों को कोरोना हुआ, इनमें से 1,30,587 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। दिल्ली में फिलहाल 10,729 एक्टिव कोरोना रोगी है। इनमें से 5462 कोरोना रोगियों का उपचार उनके घरों पर ही चल रहा है।”

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में कोरोना की स्थिति काफी नियंत्रण में है। दिल्ली में सभी पैरामीटर्स अच्छे हो रहे हैं। पॉजिटिविटी औसत और मौतें भी कम हो रही है। अंबेडकर अस्पताल में शुरू कोविड समर्पित 200 बेड दिल्ली की स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने करने में बहुत बड़ा कदम है।”

दिल्ली के अस्पतालों में 13,527 बेड, कोरोना रोगियों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें से 3084 बेड उपयोग में है जबकि 10,443 बेड विभिन्न अस्पतालों में रिक्त पड़े हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories