[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » चिदंबरम ने साधा राजनाथ पर निशाना, कहा- धमाके का वादा किया और उसे फुसफुसाइट पर खत्म कर दिया…
राष्ट्रीय

चिदंबरम ने साधा राजनाथ पर निशाना, कहा- धमाके का वादा किया और उसे फुसफुसाइट पर खत्म कर दिया…

admin
Last updated: April 17, 2026 1:54 pm
admin
Share
SHARE

चिदंबरम ने साधा राजनाथ पर निशाना, कहा- धमाके का वादा किया और उसे फुसफुसाइट पर खत्म कर दिया…

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा 101 रक्षा उपकरणों के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को उन पर कटाक्ष करते हुए उनकी घोषणा को ‘फुसफुसाहट’ करार दिया। चिदंबरम ने एक बयान में कहा, “रक्षा मंत्री ने रविवार सुबह एक ‘धमाके’ का वादा किया, जो ‘फुसफुसाहट’ के साथ खत्म हो गया!”
इससे पहले दिन में राजनाथ ने कहा, “रक्षा मंत्रालय अब आत्मनिर्भर भारत की पहल में एक बड़ा योगदान देने के लिए तैयार है। मंत्रालय ने रक्षा उपकरणों के उत्पादन में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए 101 उपकरणों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है।”
चिदंबरम ने बताया कि भारत में रक्षा उपकरणों का एकमात्र आयातक रक्षा मंत्रालय है। उन्होंने कहा, “किसी भी आयात पर रोक वास्तव में खुद पर रोक है। रक्षा मंत्री ने अपनी रविवार की ऐतिहासिक घोषणा में जो कहा वह केवल एक कार्यालयीन आदेश था।”
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि ‘इम्पोर्ट एम्बार्गो’ (आयात पर रोक) केवल ‘शब्दजाल’ है। इसका मतलब यह है कि हम 2 से 4 साल में वही उपकरण (जो हम आज आयात करते हैं) बनाने की कोशिश करेंगे और उसके बाद उनका आयात करना बंद कर देंगे!”
बता दें कि 101 उपकरणों की सूची में न केवल आसान उपकरण, बल्कि आर्टिलरी गन, असॉल्ट राइफल, सोनार सिस्टम, परिवहन विमान, हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर और रडार जैसे हाई टेक हथियार और सिस्टम भी शामिल हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जम्मू-कश्मीर में दुष्कर्म पीड़िता के गर्भपात का हाईकोर्ट ने आदेश दिया
Next Article यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का आरोपी राकेश पांडे

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?