राष्ट्रीयविशेष न्यायालय गठित होगा राज्य स्तर पर, किसके लिए…

विशेष न्यायालय गठित होगा राज्य स्तर पर, किसके लिए…

विशेष न्यायालय गठित होगा राज्य स्तर पर, किसके लिए…

जयपुर। राज्य सरकार ने विभिन्न कम्पनियों के अमलगमेशन अथवा डीमर्जर के दस्तावेजों और ऋण दस्तावेजों आदि में कर चोरी को रोकने तथा ऎसे प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य स्तर पर विशेष न्यायालय का गठन करने का निर्णय लिया है। इस क्रम में जयपुर में उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं कलक्टर (मुद्रांक) करापवंचन का विशेष कार्यालय गठित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए वित्त विभाग तथा पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। प्रस्ताव के अनुसार, उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक, अजमेर, वृत-द्वितीय तथा उप पंजीयक, अलवर, वृत-तृतीय के कार्यालयों का पुनर्गठन कर राज्य स्तर पर उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक (करापवंचन), राजस्थान, विशेष वृत का कार्यालय गठित किया जाएगा।
गहलोत ने उक्त कार्यालयों के गठन के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 के तहत जारी की जाने वाली अधिसूचना के प्रारूप तथा नये प्रस्तावित उप महानिरीक्षक को राजस्थान स्टाम्प अधिनियम 1998 के तहत कलक्टर (मुद्रांक) की शक्तियां प्रदान करने लिए अधिसूचना के प्रारूप का भी अनुमोदन कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि उप महानिरीक्षक तथा उप पंजीयक कार्यालयों के पुनर्गठन से कम्पनियों के मर्जर, डीमर्जर तथा ऋण दस्तावेजों आदि में स्टाम्प ड्यूटी के आकलन तथा वसूली जैसे विशेष प्रकृति के मामलों में विवादों के निपटारा जल्द होगा, जिससे स्टाम्प ड्यूटी की वसूली के कार्य को गति मिलेगी। साथ ही, ऎसे प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण से राजस्व संग्रहण में भी वृद्धि होगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories