राष्ट्रीयस्‍टेटस रिपोर्ट में रक्षा मंत्रालय ने माना, लंबा चल सकता है चीन...

स्‍टेटस रिपोर्ट में रक्षा मंत्रालय ने माना, लंबा चल सकता है चीन के साथ सीमा पर गतिरोध

स्‍टेटस रिपोर्ट में रक्षा मंत्रालय ने माना, लंबा चल सकता है चीन के साथ सीमा पर गतिरोध

नई दिल्‍ली। चीन से सीमा पर तनाव के मद्देनजर रक्षा मंत्रालय ने जो अपनी स्‍टेटस रिपोर्ट दी उसमें आशंका जताई गई है कि ये विवाद लंबा चल सकता है। रक्षा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी आक्रामकता को लेकर भी अपडेट जारी किया है। इस स्‍टेटस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन द्वारा एकतरफा आक्रामकता से पूर्वी लद्दाख में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। इसके लिए चीन की स्थिति के आधार पर उसकी करीब से निगरानी और त्वरित कार्रवाई की जरूरत है। इसमें ये भी कहा गया है कि 5 मई 2020 से ही वास्‍तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की आक्रामकता खासतौर पर गलवन वैली में लगातार बढ़ी है।

चीन की तरफ से कुगरांग नाला, पैंगांग शॉ के निकट गोगरा 17 और 18 मई को उल्‍लंघन किया गया। इसके बाद स्थिति को परिभाषित करने के लिए दोनों पक्षों के सशस्त्र बलों के बीच जमीनी स्तर पर बातचीत हुई। 6 जून 2020 को दोनों देशों की सेनाओं के बीच कमांडर स्‍तर की वार्ता हुई थी। इसके बाद 15 जून 2020 को दोनों सेनाओं के बीच तीखी झड़प हुई थी जिसकी वजह से दोनों सेनाओं ने अपने जवानों को हमेशा के लिए खो दिया था। इस स्‍टेटस रिपोर्ट में 22 जून 2020 को दोनों सेनाओं के बीच कमांडर स्‍तर की बातचीत की भी जानकारी दी गई है जिसके केंद्र में सीमा पर तनाव को कम करना था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आपसी सहयोग को बढ़ाने और सीमा पर तनाव कम करने को लेकर दोनों देशों के बीच सैन्‍य स्‍तर के अधिकारियों की वार्ता के अलावा कूटनीतिक स्‍तर पर भी बातचीत की जा रही है। इसके बावजूद इस तनाव के जल्‍दी खत्‍म होने की उम्‍मीद कम ही है। इस रिपोर्ट के अंत में स्थिति को ध्‍यान में रखते हुए त्‍वरित कार्रवाई की बात कही गई है। दोनों देशों के बीच तीसरी बार 30 जून को बातीच हुई थी, जो करीब 12 घंटे तक चली थी। इस बैठक के दौरान विवाद और तनाव के हर बिंदुओं पर चर्चा की गई थी। इस दौरान चीन ने पैंगांग शॉ से अपनी सेना को वापस बुलाने पर रजामंदी जाहिर की थी, लेकिन उसने ऐसा किया नहीं। भारत का दावा है कि वास्‍तविक नियंत्रण रेखा के पास फिंगर 8 तक भारत का नियंत्रण है और चीन की सेना फिंगर 4-5 पर मौजूद है।

इसके अलावा दोनों देशों के बीच देपसांग और डेमचॉक को लेकर भी विवाद है। 14 जुलाई को चौथी बार दोनों देशों के बीच सैन्‍य स्‍तर की बातचीत हुई थी। 15 घंटे तक चली इस लंबी बैठक के दौरान सेनाओं की हिंसात्‍मक कार्रवाई से बचने की बात कही गई थी। इसमें भारत की तरफ से चीन की पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी के जवानों को पैंगांग लेक औ देपसांग से पूरी तरह से हट जाने को कहा था। 2 अगस्‍त को पांचवी बार हुई बैठक के बाद कहा गया है कि चीन का सीमा से वापस जाने का इरादा कम ही दिखाई देता है। इसलिए इस रिपोर्ट में सेना को पूरी तरह से चौकस और तैयार रहने को कहा गया है।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories