राष्ट्रीयबुंदेलखंड के प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने कराया श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भूमि पूजन

बुंदेलखंड के प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने कराया श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भूमि पूजन

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भूमि पूजन में वीर भूमि बुंदेलखंड भी भागीदार बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भूमि पूजन के मार्ग निर्देशन का सौभाग्य बुंदेलखंड के बाशिंदे जिले के अछरौड़ गांव निवासी और काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी को प्राप्त हुआ। लगभग 40 मिनट चली पूजा तीन पुजारियों ने कराई।बुंदेलखंड के प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने कराया श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भूमि पूजन

मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर केन नदी किनारे आबाद अछरौड़ गांव के किसान शिवनाथ प्रसाद द्विवेदी के बेटे रामनारायण द्विवेदी ने 6वीं कक्षा तक गांव में ही शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद वह काशी चले गए। वहां ज्योतिषाचार्य शुकदेव मिश्र (अब शुकदेवानंद सरस्वती) के सानिध्य में आगे की पढ़ाई की।
समय के साथ ही रामनारायण संस्कृत में दक्षता हासिल कर ली। उनका नाम संस्कृत विद्वानों में शुमार हो गया। उनकी विद्वता को देखते हुए उन्हें काशी विद्वत परिषद में मंत्री पद से नवाजा गया। वह अब भी इसी पद पर हैं। साथ ही काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी में व्याकरण के आचार्य हैं।
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने पांच दिन पूर्व रामनारायण द्विवेदी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भूमि पूजन के लिए सादर आमंत्रण भेजा था। द्विवेदी बताते हैं कि उनके लिए यह बेहद गौरव का संदेश था। अंतत: बुधवार (5 अगस्त) को यह शुभ क्षण आ भी गया।
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की भूमि पूजा के लिए नामित तीन पुजारियों का मार्गदर्शन रामनारायण द्विवेदी को ही सौंपा गया। लगभग 40 मिनट की पूजा में उन्होंने यह काम बखूबी अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि पूजा में सर्वदांगिनी वैदिक ब्राह्मणों ने गणपित पूजन से शुरुआत कराई।

पैतृक गांव अछरौड़ में पिता शिवनाथ प्रसाद द्विवेदी, माता रामप्यारी द्विवेदी और बड़े भाई रजनेश द्विवेदी रहते हैं और खेतीबाड़ी करते हैं। छुट्टी मिलने पर प्रो. द्विवेदी भी पैतृक गांव आते हैं। उधर, अछरौड़ गांव में बुधवार को खुशियों का माहौल रहा। प्रो. द्विवेदी के माता-पिता को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

प्रो. रामनारायण को मिल चुके हैं कई पुरस्कार
संस्कृत विधा में प्रख्यात प्रो. रामनारायण द्विवेदी को कई सम्मान मिल चुका है। वह महर्षि पाणिनी सम्मान, महर्षि व्यास सम्मान, दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित द्वारा संस्कृत भूषण सम्मान, उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा विशिष्ट पुरस्कार के अलावा बिहार और हरियाणा सरकारों द्वारा व्याकरण भूषण सम्मान से सम्मानित हैं। प्रो. द्विवेदी काशी हिंदू विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के साथ प्राक्टर का दायित्व भी निभा रहे हैं। संस्कृत अध्यापन की साधना दरभंगा विश्वविद्यालय में की थी।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories