प्रदेशउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य  उद्योग उन्नयन योजना की आयोजित...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य  उद्योग उन्नयन योजना की आयोजित हुई समीक्षा बैठक

[object Promise]
[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार  की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की समीक्षा बैठक  आयोजित हुई। बैठक में उद्योग एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि योजना की जानकारी किसानों को दी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्य प्रसस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा आत्म निर्भर भारत के अर्न्तगत असंगठित क्षेत्र की ईकाइयों की समस्याओं के समाधान को प्रधानमंत्री सूक्ष्य खाद्य उद्योग उन्नयन योजना प्रारम्भ की गई। योजनान्तर्गत देश में सूक्ष्म उद्यमों को लाभान्वित कर कुशल एवं अर्धकुशल रोजगार उत्पन्न कराना प्रस्तावित है, जिसमें  प्रदेश के 37805 सूक्ष्म उद्योगों को लाभान्वित कर लगभग 01 लाख 70 हजार 123 कुशल व अर्ध कुशल रोजगार उत्पन्न कराना है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि सूक्ष्य उद्यमियों की क्षमता में वृद्धि करने के लिये जीएसटी, एफएफएसआई मानकों के लिये पंजीगत निवेश के लिए सहायता देना है तथा कुशल प्रशिक्षण एवं तकनीकी जानकारी प्रदान करना योजना का मुख्य उद्देश्य है। इसके अलावा बैंक ऋण प्राप्त करने को डीपीआर तैयार करने के लिए हैण्ड होल्डिंग सहायता प्रदान करना तथा पूंजी निवेश ब्रान्डिग एवं विपणन सहायता के लिये कृषक उत्पादन संगठनों एवं स्वंय सहायता समूहों तथा सहकारी समितियों को सहायता प्रदान योजना का उद्देश्य है। यह योजना वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक पांच वर्षो के लिये लागू की गई है। योजनान्तर्गत पूर्व से स्थापित वह इकाईयां पात्र होगी, जिनमें 10 से कम कार्मिक न्यूनतम कक्षा आठ उत्तीर्ण हो। बताया कि परियोजना लागत के 35 प्रतिशत पर क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी का लाभ उठा सकते है, जिसकी अधिकतम लागत 10 लाख रूपये है। स्व्यं सहायता समूह एवं को-आपरेटिव को 35 प्रतिशत क्रेडिट लिंक्ड अनुदान प्रदान किया जायेगा। इन संगठनों को सहायता उनकी तरफ से तैयार की गयी डीपीआर और राज्य नोडल एजेन्सी के अनुमोदन के आधार पर ब्राडिंग एवं मार्केटिंग के लिए सहायता दी जायेगी। योजना में टमाटर की खेती व अन्य उत्पादों से जोडकर उससे बनाये जाने वाले ब्रांड के लिए प्रशिक्षित कर लोगों को लाभान्वित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा. अंकुर लाठर, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, बैंक प्रबन्घक के सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories