प्रदेशउत्तर प्रदेशगाजियाबाद की गलियों में हुई तेंदुआ की अफवाह से दहशत

गाजियाबाद की गलियों में हुई तेंदुआ की अफवाह से दहशत

[object Promise]

गाजियाबाद । वैशाली सेक्टर-3 एफ में शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए जैसा जानवर दिखाई दिया। मकान मालिक उस वक्त 3 दिन की छुट्टियों पर शहर से बाहर गए हुए थे। उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को उन्होंने अपने फोन पर देखा, जिसमें उन्होंने तेंदुए जैसा एक जानवर होने की आशंका जताई। हालांकि पिछले 4 दिन से ऐसे कोई सुराग नहीं मिला हैं जिससे ये साबित हो कि जानवर तेंदुआ ही है। आरडब्ल्यूए की सूचना पर वन विभाग के रेंजर ने टीम के साथ पूरे इलाके का सर्वे किया लेकिन तेंदुए जैसा दिखने वाला जानवर के कोई सुराग नहीं मिले। फिलहाल वन विभाग की 3 टीम इस जानवर को ढूंढने में लगी हुई हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि अब तक किसी के हताहत होने की या किसी पर हमला करने की खबर सामने नहीं आई है।

वन विभाग ने नोएडा, दिल्ली, फरीदाबाद के रेंजर को अवगत कराने के साथ ही अलर्ट कर दिया है। वहीं जहां वन्य क्षेत्र हैं वहां पर सचिर्ंग की जा रही है।

हालांकि वैशाली इलाके में तेंदुआ दिखने पर लोग दहशत में आ गए हैं। वहीं जब से इस घटना के बारे में पता चला है लोग बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं।

डीएफओ दीक्षा भंडारी ने आईएएनएस को बताया, “1 अगस्त को मुझे ये सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद अपनी टीम को तत्काल भेज दिया था। फिलहाल पिछले 4 दिन से हमें कोई ऐसे निशान नहीं मिले हैं जिससे ये साबित हो सके कि ये तेंदुआ ही है। हालांकि हमें स्थानीय लोगो की परवाह है और हम सर्वे के अलावा लोगों से बातचीत भी कर रहे है।”

उन्होंने बताया, “हमने अपनी 3 टीमें लगा रखी हैं जो की गश्त लगा रही हैं। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, यह जानवर कैट फैमिली का लग रहा है। जिसमें जंगली बिल्ली, तेंदुआ और अन्य प्रकार के जानवर आते हैं। जिनकी एक दिन में 100 किमी तक चलने की क्षमता है। घनी आबादी का क्षेत्र होने की वजह से इलाके में तेंदुआ के आने की संभावना बेहद कम है। ”

“हमने अपने कई सीनियर्स को भी ये वीडियो दिखाई है। हमने वीडियो में ये भी पाया कि जब वो बाइक के पास आता है तो उसका साइज बहुत छोटा लगता है। हालांकि तेंदुआ या शेर जो होते है वो साइज में बड़े होते हैं। यदि ये तेंदुए का बच्चा भी है तो वो अकेला नहीं होता, फिलहाल हमारी टीम पेट्रोलिंग कर रही है। हम किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं करना चाहते हैं।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories