प्रदेशउत्तर प्रदेशएसडीएम समेत छह और लोग संक्रमित निकले

एसडीएम समेत छह और लोग संक्रमित निकले

पुखरायां सीएचसी अधीक्षक डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट में पुखरायां की पुरानी बस्ती रामलीला ग्राउंड के पास रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें एक महिला है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट में डेरापुर के लड़ुवापुर गांव निवासी एक 22 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। वह 29 जुलाई को प्रसव कराने के लिए डेरापुर सीएचसी गई थी। वहां सैंपल लिया गया था।
कुढ़ावल गांव निवासी एक दिव्यांग पत्नी का प्रसव कराने सीएचसी गया था। उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सोमवार को एंटीजन किट से जांच में रनियां में रह रहे मूल रूप से फर्रुखाबाद निवासी एक युवक संक्रमित पाया गया है। वह पिछले पांच दिनों से काम पर नहीं जा रहा था। सभी संक्रमितों को केंद्रीय विद्यालय कोविड अस्पताल भेज दिया गया है। संबंधित क्षेत्रों को सील कराकर सैनिटाइज कराकर हॉटस्पॉट बनाया गया है।
इंस्पेक्टर की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव
रसूलाबाद थाने में तैनात इंस्पेक्टर की 30 जुलाई को एंटीजन किट से जांच में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उसी दिन लार का सैंपल लेकर कानपुर मेडिकल कालेज भेजा गया था। रविवार रात आई रिपोर्ट में उनके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। वह आइसोलेट हैं।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories